पशु तस्करों ने की पुलिस को ट्रक से कुचलने की कोशिश, उभांव पुलिस ने पकड़ा, तीन गिरफ्तार

बलिया जिले की उभांव पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए पशु तस्करों पर शिकंजा कसा है। पुलिस ने तीन तस्करों के साथ पशुओं से लदे ट्रक को बरामद किया है। ट्रक पर 25 सांड लदे हुए थे। बताया जा रहा है कि पशु तस्कर मऊ जिले के रामपुर थाने से पुलिस को चकमा देकर भाग रहा था। जिसे उभांव पुलिस ने कार्यवाही करते हुए पकड़ लिया और ट्रक व मवेशियों को मईल पुलिस को सौंप दिया है। पकड़े गए पशु तस्कर काफी शातिर थे। इनके पीछे मऊ, बलिया और देवरिया तीन जनपदों की पुलिस लगी थी।मऊ के मधुबन एसओ विमल राय की टीम ने तस्कर को घेरना चाहा, लेकिन तस्कर भाग खड़े हुए। रामपुर थाना प्रभारी रंजीत विश्वकर्मा की गाड़ भी तस्करों का पीछा करने लगी लेकिन तस्करों ने 35 किलोमीटर तक पुलिस को छकाते रहे। तस्करों ने रामपुर थाने के समीप पुलिस की बैरिकेडिंग को भी ट्रक से उड़ा दिया और अखोप होते हुए तस्करों की गाड़ी बलिया के उभांव थाना क्षेत्र में प्रवेश कर गए। यहां तैनात पुलिस ने ट्रक को रोकना चाहा लेकिन ट्रक चालक फरार हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने तुर्तीपार पुलिस पिकेट को भी पार कर लिया।

वहीं भागलपुर पुल के रास्ते देवरिया जनपद में तस्करों के पहुंचने की सूचना पर देवरिया के एसपी श्रीपति मिश्र ने मईल और लार पुलिस को पहले ही सतर्क कर दिया था। अपने पीछे पुलिस बलों को देखकर तस्कर घबरा गए और उनके ट्रक का जमुआ गांव के पास एक्सीडेंट हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन-जेसीबी की मदद से ट्रक को बाहर निकाला। जिसपर 25 सांड लदे थे। हालांकि इस कार्यवाही में उभांव थाना के दरोगा राघव राम यादव और होमगार्ड के जवान नागेंद्र कुमार घायल हो गए। उनका सीयर सीएचसी में इलाज कराया गया।

पकड़े गए तस्करों की पहचान अजय कुमार निवासी आजमगढ़, आशिफ निवासी जौनपुर और रामलखन निवासी आजमगढ़ बताए गए हैं। यह तस्कर फैजाबाद से होकर बिहार के सिवान ले जा रहे थे। लेकिन उभांव पुलिस ने सक्रियता से काम करते हुए तस्करों को पकड़ लिया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago