Categories: रसड़ा

बलिया- सीएम योगी को अपशब्द कहने वाला शख्स अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

नगरा। प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ को अपशब्द कहने वाले शख्स के खिलाफ नगरा पुलिस मुकदमा पंजीकृत करने के बाद अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। इस कार्रवाई से सोशल मीडिया का गलत प्रयोग करने वालों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर द्वारा चलाए जा रहे सक्रिय अभियुक्त की गिरफ्तारी अभियान में थानाध्यक्ष दिनेश पाठक ने युवक के खेत में भागने की सूचना पर दबोच लिया। पुलिस ने जारी बयान में कहा है कि  हिन्दू वाहिनी के जिला मंत्री राजीव कुमार सिंह चंदेल ने इस शख्स के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी और आरोप लगाया था कि युवक  ने मोबाइल पर  मुझे गाली देते हुए मुख्यमंत्री जी को भी अपशब्द कहा था। जिसके बाद  तहरीर के आधार पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया तथा मोबाइल नंबर के आधार पर थाना क्षेत्र के गोठवा निवासी अंकित कुमार उर्फ नन्दन पुत्र रामप्रकाश यादव को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से पुलिस की तलाशी के पश्चात एक अदद बार बोर कट्टा, 12 बोर एक अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago