बलिया में अजीबो गरीब मामला-कोर्ट पहुंची महिला ने अपने पति को बताया ट्रांसजेंडर

बलिया। बलिया में अजीबो गरीब मामला सामने आया है।  जहाँ महिला अपने पति को ट्रांसजेंडर बताते हुए अदालत पहुंची है। नगरा क्षेत्र में एक महिला ने ससुराल पक्ष पर न सिर्फ दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया, बल्कि अपने पति को ट्रांसजेडर बताया है। महिला ने पति के साथ सास, ससुर, देवर और देवरानी के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ का मामला दर्ज कराया है। और कोर्ट में न्याय की गुहार लगाई है। फिलहाल महिला के आरोपों को ध्यान में रखते हुए कोर्ट ने सभी आरोपियों को तलब किया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पीड़िता के मुताबिक बीते 20 अप्रैल 2016 को नगरा क्षेत्र के निवासी युवक के साथ उसकी शादी हुई थी। और उसके पिता ने तिलक पर सात लाख रूपए नकद और एक अपाची मोटर साइकिल जिसकी कीमत एक लाख 30 हजार रूपए, सोने की अंगूठी और चेन, सोफा सेट, आलमारी, फ्रिज, टीवी, पलंग, वाशिंग मशीन आदि घरेलू सामान दिए। और जब वह विदा होकर अपने ससुराल गई तो उसका पति हमेशा उससे दूरी बनाए रखता।

सच्चाई या हकीकत सामने न आए, इसे छिपाने के लिए उससे कभी किसी तरह का संबंध स्थापित नहीं किया। शादी के अगले दिन से दहेज में कार की मांग करने के लिए दबाव बनाने लगे। प्रार्थीनी द्वारा यह कहने पर कि मेरे पिता की औकात दहेज में कार देने की नहीं है। इसी बात पर उपरोक्त सभी लोग नाराज होकर अभद्र व्यवहार कर मारपीट की। और फिर उसका पति काम के लिए मुंबई चला गया।

पीड़िता का कहना है कि शुरू-शुरू में लगा कि हो सकता है उसका पति उसे पसंद न करता हो, लेकिन आखिरकार उसके पति का जब एक्सीडेंट हुआ तो पता चला कि उसका पति एक ट्रांसजेंडर है और इसलिए उसके साथ संबंध स्थापित नहीं करते थे। महिला का पति बॉलीवुड में अभी साइड डांसर का काम करता हैं।मामले में कोर्ट ने सभी आरोपियों को तलब किया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट- तिलक कुमार 

Ritu Shahu

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago