अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य ने की योजनाओं की समीक्षा कहा, अल्पसंख्यको को जागरूक किया जाय

बलिया: उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य हैदर अब्बास चांद ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की विभागवार समीक्षा की। जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ अल्पसंख्यक समुदाय से संबंधित योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी को अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चे की सूची उपलब्ध कराने को कहा। कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के पात्र लाभार्थियों को अनिवार्य रूप से आवास उपलब्ध करा दिया जाए।सरकार की मंशा है कि अल्पसंख्यक समुदाय के पात्र व्यक्तियों को पेंशन योजना, सुकन्या योजना, शादी अनुदान योजना आदि का लाभ दिया जाय। इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कैम्प के माध्यम से अल्पसंख्यक समुदाय के व्यक्तियों को ज्यादा से ज्यादा प्रेरित किया जाए। बैठक में सीडीओ प्रवीण वर्मा, डिप्टी कलेक्टर सीमा पांडेय, डीएसओ कृष्ण गोपाल पांडेय, बीएसए, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी आरएस प्रजापति व अन्य जिला स्तरीय अधिकारी थे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago