Categories: featured

बलिया: जेल में हुए तोड़फोड़ और बवाल की घटना के बाद तीन कैदियों का हुआ गैरजनपद तबादला

बलिया के चर्चित पीडब्लूडी चौहरा हत्याकांड के मुख्य आरोपी कौशल चौबे सहित तीन कैदियों का गैरजनपद तबादला कर दिया गया है। गुरुवार देर रात तीनों आरोपियों का स्थानांतरण कर दिया है। इसके बाद से भारी फोर्स भी वहां पर तैनात हैं। वहीं अचानक इतनी पुलिस फोर्स को देखकर आस-पास से गुजरने वाले लोग हैरान हो गए।बता दें कि कुछ समय पहले जेल में हुए बवाल के बाद यह पूरी कार्यवाही की गई है। कुछ दिन पहले जेल में तोड़फोड़ हुई थी। काफी हंगामे की स्थिति बन गई थी।  जेल में हुए तोड़फोड़ एवं बवाल की घटना के बाद जेल के डिप्टी जेलर संदीप कश्यप की तहरीर पर 19 नामजद एवं कई अज्ञात के विरूद्ध संबंधित धाराओं में शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।

इसी मामले में तीन कैदियों का गैर जनपद स्थानांतरण कर दिया गया है। जिन तीन आरोपियों का स्थानांतरण हुआ है उसमें पीडब्ल्यूडी चौहरा हत्याकांड के आरोपी कौशल चौबे एवं अजीत चौबे तथा दुर्जनपुर हत्याकांड के आरोपी धीरेंद्र सिंह शामिल हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

1 week ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

3 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

3 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

3 weeks ago