बलिया में शादी के जश्न में चली गोलो दो युवक गंभीर रूप घायल

बलिया जिले के महादनपुर गांव में एक शादी समारोह के दौरान जश्न में की गयी गोलीबारी में गोली लगने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को गंभीर स्थिति में वाराणसी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, सहतवार थाना क्षेत्र के महादनपुर गांव के सतिराम की पुत्री की बारात पड़ोस के गांव फिरोजपुर से शनिवार की रात आई हुई थी। द्वारपूजा के दौरान बारात देखने आया राकेश यादव नामक युवक तमंचा से फायर करने लगा और फायर मिस हो गया, लेकिन चेक करने के दौरान गोली चल गयी।

पुलिस ने बताया कि गोली राकेश के हाथ को छेद करने के बाद एक अन्य युवक दीपक यादव के पेट में लग गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि आनन-फानन में परिजनों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर देखकर चिकित्सकों ने उन्हें वाराणसी के लिये रेफर कर दिया।

पुलिस ने बताया कि दोनों घायलों को वाराणसी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बांसडीह क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) शिव नारायण वैस ने बताया कि इस मामले में दीपक यादव की मां कलावती देवी की शिकायत पर राकेश यादव के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

11 hours ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago