बांसडीह को मिली 54 करोड़ की सौगात, विधायक केतकी सिंह ने दी विकासकार्यों की जानकारी

बलिया में बांसडीह विधानसभा क्षेत्र को 54 करोड़ रुपये के विकासकार्यों की सौगात मिली है। जिसकी जानकारी रविवार को विधायक केतकी सिंह ने दी। कहा कि हमारी प्राथमिकता क्षेत्र को बाढ़ से मुक्ति दिलाने के साथ ही बालिका शिक्षा को और सुदृढ़ बनाने के साथ ही क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने की है।

विधायक ने कहा कि बालिकाओं के लिए राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय (आवासीय छात्रावास) हुसैनाबाद का नवीनीकरण के लिए 2 करोड़ 26 लाख रुपए से कराया जा रहा है। जिसकी क्षमता 490 बालिकाओं की है। जहां भोजन, आवास, वस्त्र, पुस्तके आदि संपूर्ण शिक्षा नि:शुल्क रहेगी। निर्माण इस सत्र में पूरा कराकर अगले सत्र से शैक्षणिक कार्य शुरू करना प्रथमिकता होगी।
वहीं, 28 करोड़ की लागत से तूर्तीपार श्रीनगर तटबंध के 62-65 किमी तक के कई स्थानों पर रेस्टोरेशन, परक्युपाईन, लांचिंग एप्रोन, स्लोप पीचिंग कार्य सहित कई स्पर निर्माण की परियोजना क्रियान्वित है। सभी निर्माण कार्य बरसात से पहले होगा। क्षेत्र के 33 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड साइकिल, 200 दिव्यांगो को ट्राई साईकिल और 103 दिव्यांगजनो में कृत्रिम हाथ-पैर और अन्य उपकरण नि:शुल्क वितरित किए।

इसके अलावा बांसडीह और सहतवार में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में क्षेत्र के 953 से अधिक कन्याओं का विवाह हुआ। वित्तीय वर्ष 2023 के जून माह में 1000 से भी अधिक जोड़ों का विवाह कराने का लक्ष्य है। सुरहताल नहर की विभिन्न माईनरो के किनारे पटरियों के निर्माण एक करोड़ 26 लाख की लागत से कराया जा रहा है। 11 करोड़ की लागत से PWD की 25 सड़कों टूटी सड़कों की मरम्मत का कार्यक्षेत्र भी हो रहा है।
10.3 करोड़ की लागत से विभिन्न गांवों में नई तकनीक से भूकंप रोधी स्कूल बनेगा। क्षेत्र के गरीब बालिकाओं के लिए 5 लाख रुपए की लागत से समाज कल्याण विभाग द्वारा सिलाई मशीन एव इंटर लाकिंग मशीन का वितरण हुआ। किसानों के लिए बेहतर सिंचाई के साधन उपलब्ध कराने की दिशा में कई नए नलकूपों का निर्माण और मरम्मत कार्य हो रहे। क्षेत्र में 4535 नए वृद्धा पेंशन स्वीकृत हुए हैं। 87 लाख रुपए की लागत से रेवती क्षेत्र के ऐतिहासिक स्थल मुड़ीकटवा को पर्यटक स्थल बनाया जायेगा।

Ritu Shahu

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

5 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago