बलिया को जलजमाव से बचाने के लिए प्रयास शुरू, नवागत चेयरमैन ने अधिकारियों संग किया निरीक्षण

बलिया: शपथ ग्रह​ण के पूर्व ही नगरपालिका परिषद के नवागत चेयरमैन संत कुमार गुप्ता मिठाई लाल ने नगर को जलजमाव आदि से बचाने के लिए पूरी तरह से मैराथन प्रयास शुरू कर दिए हैं। शनिवार को चेयरमैन संत कुमार ने नगर के कई स्थानों का निरीक्षण कर इसका जायजा लिया। चेयरमैन ने सुबह सिंचाई विभाग के अधिकारियों व नगरपालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी के साथ बेदुआं बंधा व महावीर घाट स्थित रेगुलेटर का निरीक्षण कर पूरी स्थिति का जायजा लिया।

यहां रेगुलेटर की चाबी व फाटक आदि का जायजा लेकर जलजमाव की स्थिति से पूरी तरह निपटने को लेकर मंथन किया गया। चेयरमैन संत कुमार ने कहा कि बरसात के पूर्व जो भी जरूरी कार्य हैं उसे प्राथमिकता पर पूरा कर लिया जाए। इस बार बरसात में कहीं भी जलजमाव की स्थिति न हो इसके लिए अभी से प्रयास शुरू करना होगा। कहा कि नगर में नाले आदि का कार्य जहां भी अ​धूरा पड़ा है उसे तत्काल पूरा कराया जाए। इसके बाद दोपहर को चेयरमैन ने माल्देपुर से कदम चौराहा तक फोरलेन मार्ग का निर्माण करा रहे कार्यदायी संस्था के लोगों व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों संग नगर के सतीश चंद कालेज के पास स्थित क्रासडेम नाला का निरीक्षण किया और इस पर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

कहा कि फोरलेन का कार्य करा रही कार्यदायी संस्था पहले नाले आदि का कार्य पूर्ण करा ले ताकि बरसात में लोगों को दिक्कत का सामना न करना पड़े। कहा बरसात के पूर्व नालों की सफाई व मरम्मत का कार्य हरहाल में कर लिया जाए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही व कोताही बिल्कुल ही क्षम्य नहीं होगी। लोगों को इस बार जलजामव से पूरी तरह से राहत देना प्राथमिकता में है।

बबुआ ब्रहृम बाबा मार्ग का होगा निर्माण

सुबह सबसे पहले चेयरमैन संत कुमार इओ व अन्य लोगों के साथ भृगु आश्रम स्थित बबुआ ब्रहृम बाबा स्थान मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने इओ से इसका भौतिक सत्यापन कराकर स्टीमेट ​आदि बनाने के निर्देश दिए। कहा कि शपथ ग्रहण के बाद कार्यकाल शुरू होते ही सबसे पहले इसी मार्ग पर कार्य प्रारंभ होगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 day ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago