चितबड़ागांव नगर पंचायत की मतगणना में धांधली का आरोप, अनशन पर बैठे चेयरमैन प्रत्याशी

बलिया। चितबड़ागांव नगर पंचायत के निकाय चुनाव के बाद हुई मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए हारे हुए प्रत्याशी नगर पंचायत कार्यालय परिसर के बाहर तीन दिवसीय अनशन पर बैठे गए हैं। उनका कहना है कि प्रशासन की ओर से की गई धांधली के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ी जाएगी।

चुनाव के बाद मतगणना के दिन प्रत्याशियों ने मतगणना में प्रशासन पर धांधली का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था जिसके बाद पुलिस को भीड़ को तितर बितर करने के लिए लाठी भाजनी पड़ी थी।

चेयरमैन प्रत्याशी रहे बृज कुमार सिंह और राजू सिंह डब्बू ने प्रशासन पर धांधली का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा प्रत्याशी को सत्ता और एक पूर्व मंत्री के दबाव में फर्जी तरीके से जीत दिलाने दिलाई गई है।

धरने पर बैठे बृज कुमार सिंह का कहना है कि हमारी लड़ाई लोकतांत्रिक तरीके से शुरू है। तीन दिवसीय अनशन के बाद आंदोलन की अगली रणनीति बना कर इस लड़ाई को और आगे ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा सील टूटी मतपेटियों की जबरन गिनती कराई गई। भाजपा प्रत्याशी को जीत दिला दी गई।

इस मामले पर एसडीएम प्रशांत का कहना है कि मतगणना के दौरान आपत्ति करने वाले उम्मीदवारों से बातचीत हुई थी। उस समय वह तय हुआ था कि न्यायालय में वाद दाखिल करेंगे। कोर्ट का जो आदेश आएगा, जिला प्रशासन उसका पालन करेगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

2 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago