बलिया: पत्नी से फोन पर बात करने के शक में युवक ने की दोस्त की हत्या, गिरफ्तार

बलिया के रेवती थाना क्षेत्र में दो युवकों ने मिलकर अपने ही दोस्त की कथित तौर पर हत्या कर दी। रेवती थाना की पुलिस टीम ने इस मामले में दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पियरौटा निवासी अनूप कुमार सिंह और कंचनपुर निवासी अनूप कुमार पांडेय को 20 वर्षीय परमेश्वर शर्मा की हत्या के इल्जाम में गिरफ्तार किया गया है।

अनूप कुमार सिंह और अनूप कुमार पांडेय पर आरोप है कि दोनों ने पियरौटा गांव में परमेश्वर की हत्या कर दी थी। इसके बाद परमेश्वर की ही बाइक से पेट्रोल निकालकर उसे जलाने का प्रयास भी किया था। पुलिस का कहना है कि हत्या करने के बाद दोनों ने मिलकर परमेश्वर की बाइक को पियरौटा-दुधैला मार्ग स्थित एक कुएं में फेंक दिया था। गत 28 नवंबर को पियरौटा के एक झाड़ी में परमेश्वर की लाश मिली थी।

पुलिस ने गत शुक्रवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद एसएचओ रामायण सिंह का बयान दैनिक जागरण में छपा है। रामायण सिंह ने कहा है कि अनूप को शक था कि परमेश्वर उसकी पत्नी से फोन पर बात करता है। इसे लेकर दोनों के बीच पहले भी झगड़ा हो चुका था। कुछ ही दिनों बाद परमेश्वर गुजरात चला गया। हत्या से एक हफ्ते पहले वह गुजरात से लौटा था।

दोस्तों ने ही परमेश्वर को एक दिन पार्टी के नाम पर पियरौटा बुलाया। पार्टी में खाने-पीने के बाद दोनों ने मिलकर परमेश्वर का चाकू से मारकर कत्ल कर दिया। परमेश्वर की बाइक से पेट्रोल निकालकर उसके शरीर को जलाने का भी प्रयास किया गया। लेकिन शरीर नहीं जला। दोनों युवकों ने इसके बाद बाइक को पियरौटा-दुधैला मार्ग स्थित एक कुएं में डूबा दिया। जिस चाकू से परमेश्वर पर हमला किया गया था उसे हल्दी थाना क्षेत्र के भरसौता में फेंक दिया।

भरसौता में ही आरोपियों द्वारा फोन भी फेंके जाने की बात बताई जा रही है। पुलिस चाकू और फोन की तलाश में जुटी है। जबकि कुएं से बाइक बरामद की जा चुकी है।

Akash Kumar

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago