Categories: बलिया

Ballia – बीजेपी करवा रही विधायकों का सर्वे, परफॉर्मेंस रिपोर्ट अच्छी होगी तभी लड़ पाएंगे चुनाव

बलियाः दिसंबर की इस ठंड में उत्तरप्रदेश में राजनैतिक गर्माहट बनी हुई है। वजह है अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव। चुनाव में अपनी जीत पक्की करने के लिए पार्टियां मैदान में उतर चुकी है। सत्ताधारी बीजेपी भी गुपचुप तरीके से तैयारियों में जुटी है और पार्टी अब विधायकों के रिपोर्ट कार्ड को लेकर गोपनीय सर्वे करा रही है।

भाजपा पार्टी के कार्यकर्ता मतदाताओं को रिझाने के लिए ऐड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। कभी जनता को योजनाओं को जानकारी दे रहे हैं तो कभी किसानों को सरकार की उपलब्धियां गिना रहे हैं। मतदाताओं को अपने पाले में करने की कोशिश में भाजपा ने बूथ लेवल की कमेटियां गठित की है। इन कमेटियों में दिग्गजों को भेजकर जनता के बीच में सरकार के गुणगान किए जा रहे हैं।

भाजपा के पांचों विधायक ग्रामीण अंचल में लगातार कार्यक्रम आयोजित कर जनता को सरकार की योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। वहीं कृषि कानून वापस होने के बाद किसानों के बीच भी पार्टी अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटी है। वहीं चुनावी मैदान में पार्टी किसको उतारेगी, इसको लेकर भी उधेड़-बुन की स्थिति है। इसी कड़ी में पार्टी आने वाले चुनाव में प्रत्याशियों की दावेदारी तय करने के लिए गोपनीय सर्वे करवा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पार्टी पहले भी दो सर्वे करा चुकी है। अब तीसरा सर्वे 15 दिसंबर के बाद और चौथा जनवरी 2022 के प्रथम सप्ताह से शुरू होगा। सूत्रों के मुताबिक सर्वे टीम फिलहाल बलिया में मौजूद है।

वहीं इस गोपनीय सर्वे से पांचों विधायकों में हड़कंप मचा हुआ है। सभी विधायक कोशिश कर रहे हैं कि उनका टिकट बचा रहे। और यही वजह है कि विधायक जनता के बीच जाकर भाजपा के पक्ष में माहौल बना रहे हैं। वहीं बलिया भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू का कहना है कि भाजपा की जमीनी स्तर तक मजबूत पकड़ है। पन्ना प्रमुख तक तैयार हो चुके हैं। सर्वे रिपोर्ट गोपनीय है, जिस पर कोई टिप्पणी संभव नहीं। चुनाव के लिए पार्टी पूरी तरह तैयार है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

3 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago