बलियाः लूट-डकैती, बलात्कार, मर्डर…यही ख़बरें अक्सर देखने को मिलती है। लगता है जैसे इंसानियत बची ही न हो। लेकिन कुछ वाकये ऐसे में भी सामने आते हैं जो दिल को सुकून देते हैं और बताते हैं कि इंसानियत अभी जिंदा है।
कुछ ऐसा ही मामला सामने आया रेवती से। जहां सड़क पर मिली नवजात बच्ची को एक दंपती ने गोद लेकर मानवता की मिसाल पेश की। बताया जा रहा है कि स्थानीय कस्बे के वार्ड नंबर तीन में रेवती इंटर कॉलेज के पीछे भरत पाण्डेय के डेरा के पास रविवार की सुबह नवजात पड़ी मिली।
जानकारी के मुताबिक आसपास के लोगों को सुबह बाग में बच्ची के रोने की आवाज आई। लोग पहुंचे तो देखा कि वहां एक नवजात बच्ची है। तुरंत बच्ची को सीएचसी रेवती पहुंचाया। चीफ फर्मासिस्ट हीरालाल व एएनएम अंकिता तिवारी ने उपचार किया। इसके बाद बच्ची को कुंआपीपर निवासी सरोज सिंह व उनकी पत्नी सीमा ने अपना लिया। दंपति निःसंतान है। उन्होंने अब नवजात की परवरिश का जिम्मा उठाया है।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…