बलिया में दर्दनाक हादसा, पानी भरे गड्ढे में समाई अनियंत्रित कार, नौजवान की मौत

बलिया के गड़वार थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हो गया। जहां अनियंत्रित कार सड़क किनारे गड्ढे में समा गई। इस हादसे में कार चल रहे नौजवान की मौत हो गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।

बताया जा रहा है कि रविवार दोपहर गड़वार थाना क्षेत्र के रतसर इकइल मार्ग पर पुराने पेट्रोल पंप के पास यह हादसा हुआ। जहां से गुजर रही तेज रफ्तार डस्टर कार अपना नियंत्रण खो बैठी और सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई।

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से ट्रैक्टर से कार को बाहर खींचा और कार चालक को निकाला। अचेत कार चालक को तुरंत स्थानीय सीएचसी पर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान शशि भूषण सिंह पुत्र उदय नारायण सिंह उम्र 26 साल के रुप में हुई है।

जो कि सुखपुरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को देते हुए शव को पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago