Categories: बलिया

बलिया: पेपर पर साइन करने के बहाने थाने बुलाकर सभासद विकास पांडेय भेजे गए जेल?

बलिया: शनिवार को बलिया से के वार्ड नंबर 16 से सभासद विकास पांडेय लाला को पुलिस ने जेल भेज दिया। आज दोपहर तीन बजे विकास पांडेय को कोतवाली थाने पर बुलाकर पुलिस ने मेडिकल कराया। इसके बाद चालान कर उन्हें आजमगढ़ जेल भेजा दिया गया। पुलिस की यह कार्रवाई सवालों के घेरे में है।

सभासद विकास पांडेय पिछले दिनों बलिया नगरपालिका के ईओ दिनेश विश्वकर्मा के मुंह पर चूना पोतने की कोशिश करने के बाद सुर्खियों में आए थे। इस मामले के बाद ईओ दिनेश विश्वकर्मा की तहरीर के आधार पर पुलिस विकास पांडेय के खिलाफ कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज किया था। घटना के दिन कोतवाली पुलिस विकास पांडेय को अपने साथ थाने ले गई थी। लेकिन उसी दिन रात तक विकास पांडेय को छोड़ दिया गया था।

विकास पांडेय के मित्र और सिविल लाइन से सभासद अमित दूबे ने बलिया खबर से बातचीत में बताया कि “आज दोपहर तीन बजे विकास पांडेय को फोन आया। कोतवाल ने उनसे कहा कि ईओ के मामले में किसी कागज पर आपके हस्ताक्षर लेने हैं। हस्ताक्षर लेने के बहाने विकास को कोतवाली थाना बुलाया गया। थाना पहुंचते ही पुलिस ने उनका मेडिकल कराया और तुरंत चालान कर जेल भेज दिया।”

अमित दूबे ने कहा कि “पुलिस ने धोखे से विकास को जेल भेजा है। बलिया के छात्र नेता इसके खिलाफ मोर्चा खोलने का मन बना चुके हैं। कई सभासद भी विकास पांडेय के समर्थन में धरना देने की योजना बना रहे हैं। रविवार यानी 5 दिसंबर को ददरी मेला में ही एक बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में आगे की रणनीति बनाई जाएगी।”

क्या है पूरा मामला: विकास पांडेय लाला बलिया के वार्ड नंबर सोलह से सभासद हैं। बीते 2 दिसंबर को ददरी मेला के कैंप कार्यालय में सभासद विकास पांडेय और बलिया नगरपालिका के ईओ दिनेश विश्वकर्मा मौजूद थे। विकास पांडेय ने कैंप कार्यालय में ही पुलिस की मौजूदगी में ईओ को गुस्से में माला पहनाकर सम्मानित करना चाहा। इसके बाद विकास पांडेय ने ईओ के मुंह पर चूना पोतने की कोशिश की।

हालांकि वहां बैठे लोगों और पुलिस के बीच-बचाव की वजह से चूना पोतने में विकास पांडेय कामयाब नहीं हो पाए। इस दौरान सभासद ने ईओ स्वच्छ भारत अभियान में करोड़ों रुपए के घोटाले का आरोप लगाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस घटना के बाद पुलिस विकास पांडेय को कोतवाली थाना लेकर गई।

पुलिस ने उसी दिन रात को विकास पांडेय को छोड़ दिया था। लेकिन आज उसी मामले में पुलिस ने विकास पांडेय को जेल भेज दिया है। जेल भेजने के लिए जिस तरह पुलिस ने विकास पांडेय को कोतवाली बुलाया उसे लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।

Akash Kumar

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 days ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 week ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

3 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago