दनकौर व महाराज से 2885 प्रवासी मजदूरों को लेकर बलिया पहुंची दो श्रमिक स्पेशल ट्रेन….

बलिया डेस्क. दूसरे प्रदेश से प्रवासियों के आने का सिलसिला बदस्तूर जारी है. मंगलवार को पहली श्रमिक स्पेशल ट्रेन दनकौर से 1499 प्रवासी मजदूरों को लेकर सुबह सात बजकर 15 मिनट में बलिया पहुंची. जबकि दूसरी श्रमिक स्पेशल ट्रेन महाराज से 1386 मजदूरों को लेकर सुबह नौ बजकर 12 मिनट पर बलिया पहुंची. इस प्रकार मंगलवार को दोनों ट्रेन से 2885 प्रवासी मजदूर बलिया पहुंची. प्रतिदिन की भांति एसडीएम सदर अश्विनी कुमार श्रीवास्तव की देखरेख में प्रवासियों को बारी-बारी से थर्मल स्क्रीनिंग कराने के बाद बसों से अलग-अलग जनपदों के लिए रवाना किया गया. इस दौरान ट्रेन से उतरने के बाद प्रवासी काफी थके-थके से नजर आए. हमेशा की तरह आज भी प्रवासियों को दो लिट्टी और एक पानी की बोतल ही नसीब हुआ. जो प्रवासियों की भूख के आगे नाकाफी था.
लॉक डाउन थ्री शुरू होने के बाद से बीते चार मई से जनपद में अलग-अलग प्रदेशों से ट्रेनों के आने का सिलसिला जारी है. अब तक गुजरात से जहां 11 ट्रेनें आ चुकी है, वहीं महाराष्ट्र से चार, जबकि तामिलनाड़ू से दो व आंध्रप्रदेश से एक ट्रेनें आ चुकी है. माडल स्टेशन उतरने के बाद प्रवासियों को अलग-अलग बसों से गाजीपुर, मऊ, देरविया, लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर, इलाहाबाद, मछली शहर आदि जगहों पर भेजे जाने का क्रम जारी है. एसडीएम अश्विनी कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अभी श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के आने का सिलसिला जारी रहेगा. बताया कि अब तक लगभग 38 हजार लोग ट्रेनों से आ चुके हैं. इस दौरान स्टेशन परिसर में शहर कोतवाल विपिन सिंह व सीओ सिटी अरूण सिंह के साथ ही कई थानों के इंचार्ज सक्रियता से अपनी ड्यूटी करते नजर आए. मंगलवार को पहली श्रमिक स्पेशल ट्रेन दनकौर से 1499 प्रवासी मजदूरों को लेकर सुबह सात बजकर 15 मिनट में बलिया पहुंची. जबकि दूसरी श्रमिक स्पेशल ट्रेन महाराज से 1386 मजदूरों को लेकर सुबह नौ बजकर 12 मिनट पर बलिया पहुंची. इस प्रकार मंगलवार को दोनों ट्रेन से 2885 प्रवासी मजदूर बलिया पहुंची.

बलिया ख़बर

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

1 day ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago