राजस्थान से चलकर आ रहा था मां के पास पर नियति को मंजूर था कुछ और……

बैरिया. थाना क्षेत्र के जगदेवा गांव निवासी 23 वर्षीय प्रवासी मजदूर विनोद कुमार की रविवार की रात सड़क दुर्घटना में आजमगढ़ जनपद के कंधारपुर थाने के पास मौत हो गयी. लॉकडाउन के बाद जब कामकाज बंद हो गया तो विनोद राजस्थान के जयपुर में ही किसी प्रकार फाकाकसी में अपना दिन गुजार रहा था, इधर कुछ दिन पूर्व जब उसे पता चला कि उसकी मां बीमार है और उसे बार-बार याद कर रहा है तो उसका मन विचिलत हो गया और वह अपनी मां से मिलने के लिए बाइक से ही वहां से चल दिए, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था. आजमगढ़-आंबेडकर नगर हाईवे पर कंधारपुर थाने के पास पहुंचते ही बाइक सवार विनोद कुमार को सामने से आ रही रोडवेज की बस ने जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे वह मौके पर गिरकर लहूलुहान हो गया, आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल ले ही जा रहा था कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया. दूसरे दिन जब परिजन उसका शव लेने पोर्स्टमार्टम हाउस पहुंचे तो सभी लोग दहाड़े मारकर रोना शुरू कर दिए. उधर घटना के बाद मृतक के गांव जगदेवा में भी सियापा पसरा गया.

बलिया ख़बर

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

1 day ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago