बदल जाएगा नियम-कानून जब गर्मी की छुट्टी के बाद खुलेंगे स्कूल…..

बलिया. कोरोना के खतरे को देखते हुए स्कूल अभी भले ही बंद है, लेकिन गर्मी की छुट्टियों के बाद जैसे ही वह खुलेंगे तो वहां भी कोरोना से बचाव के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम दिखेंगे. फिलहाल इसके तहत जो अहम उपाय देखने को मिलेंगे, उनमें दो गज दूरी का फार्मूला भी होगा. जिसके तहत क्लास में एक बेंच से दूसरी बेंच के बीच की दूरी कम से कम दो गज की यानि छह फीट रखनी जरूरी होगी. इसके साथ ही लैब और लाइब्रेरी जैसी जगहों में एक बार में सिर्फ दस बच्चों को जाने की इजाजत होगी.
प्राइमरी का मास्टर डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक स्कूलों को कोरोना संकट से बचाने के लिए फिलहाल मानव संसाधन विकास मंत्रालय के निर्देश पर एनसीईआरटी सेफ्टी गाइड लाइन को अंतिम रूप देने में जुटा है. इसके साथ ही क्लास रूम में अब एक बेंच पर एक ही बच्चे को बैठने की इजाजत मिलेगी. सीटों की अदला बदली नहीं हो सकेगी. सूत्रों के मुताबिक स्कूलों के लिए प्रस्तावित सेफ्टी गाइडलाइन में प्रत्येक क्लास रूम के बाहर हैंड सैनिटाइजर रखना जरूरी होगा. फिलहाल स्कूलों को इससे जुड़ी तैयारी करने के लिए मंत्रालय ने जल्द ही गाइडलाइन जारी करने के संकेत दिए हैं.
इनसेट….
असेंबली व खेल परिसर हर रोज होगा सैनेटाइज
प्रस्तावित गाइडलाइन के तहत स्कूलों के ऐसे परिवार को हर दिन सैनीटाइज करना होगा, जहां बच्चों का जमघट होता है, यानि असेम्बली परिसर और खेल वाली जगह इनमें शामिल होंगी. स्कूलों में मौजूद व्यवस्था के तहत एक क्लास में एक बेच पर दो बच्चे बैठाए जाते हैं, वहीं एक क्लास में बच्चों की कुल संख्या करीब 40 होती है. ऐसे में सेफ्टी गाइडलाइन के बाद उन्हें यह संख्या आधी से भी कम करनी होगी.
वर्जन:
गर्मी की छुट्टी के बाद शासन के निर्देश के मुताबिक स्कूल खुलेंगे, लेकिन जरूर पहले और अब के स्कूलों के संचालन प्रक्रिया में बहुत सारे बदलाव किए जाएंगे, जैसे सिटिंग प्लान, सैनेटाइजेशन आदि चीजें नेसेसरी हो जाएगी. शासन द्वारा बनाए गाइड लाइन के अनुसार विद्यालयों का संचालन कराया जाएगी.
शिवनारायण सिंह
बेसिक शिक्षाधिकारी

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

2 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago