कहीं जमीन तो कहीं छज्जा को लेकर चले लाठी डंडे, आठ महिला समेत इतने लोग हुए घायल…..

रसड़ा.नगरा थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में सोमवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में 8 महिलाओं समेत 26 लोग घायल हो गए. सभी घायलों का उपचार नगरा पीएचसी पर कराया गया. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मारपीट कर रहे लोगों को बल का प्रयोग करते हुए खदेड़ा. पुलिस ने इस संबंध में दोनों गांवों से 26 लोगों को शांति भंग में चालान कर दिया.
– पहली घटना चचयां ग्राम पंचायत के मनिकहीं में हुई, यहां चंद्रदीप यादव व लालधारी यादव के बीच एक भूमि को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है. अभी कुछ दिन पहले भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी. इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों का चालान शांति भंग में किया था. सोमवार को पुनः दोनों पक्ष भिड़ गए. गाली गलौच से शुरु विवाद ने मारपीट का रुप धारण कर लिया. देखते ही देखते दोनों तरफ से ईंट पत्थर व लाठी डंडे चलने लगे. इस घटना में चंद्रदीप 60, ओमप्रकाश 28, रामगोविंद 55, शेषनाथ 40, लालधारी 75, रवींद्र 28, रमेश 28, प्रदीप 35, मंजीत 37, संगीता 25, रंजना 25, रीना 30, अर्चना 19, तपेश्वरी 45, अभिषेक 18, मनोज 25 , विनोद 32 घायल हो गए.
– दूसरी घटना खनवर गांव के इंगलिसियां में हुई, यहां छज्जा निकालने के सवाल पर हुए विवाद में दो पक्ष आमने सामने हो गए. दोनों तरफ से जमकर लाठी डंडे व ईंट पत्थर चले, यहां भी सूचना पर पहुंची पुलिस ने बडी घटना होने से बचा लिया. इस घटना में देवंती 35, प्रमिला 25, मंशा 36, प्रतिमा 30, शांति 45, दीनदयाल 30, उमेश 40, बालचंद 50, बब्लू कुमार 28 घायल हो गए. इसी क्रम में भीमपुरा थाना क्षेत्र के बाराडीह लवाईपट्टी में हुई मारपीट की घटना में ब्रजेश 47, संजय 35, राजेंद्र 55 घायल हो गए. इनका उपचार पीचसी नगरा पर कराया गया.

बलिया ख़बर

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

1 day ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago