बलिया डेस्क. जनपद में मंगलवार को एक और कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद अब जनपद बलिया में कुल 13 केस कोरोना पाजिटिव का हो गया है. जिला महामारी रोग के नोडल अधिकारी डॉक्टर जियाउल हक हुड्डा ने बताया कि मंगलवार को एक और कोरोना पॉजिटिव केस मिला है. सुखपुरा थाना क्षेत्र के जीराबस्ती गांव के नोनिया छपरा निवासी एक युवक कोरोना पॉजिटिव मिला. बताया कि युवक गाजियाबाद में सैम्पल देकर बलिया आया था. जिसकी रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है. इस प्रकार जनपद में अब कुल 13 केस पॉजिटिव हो गए. गौरतलव हो कि बीते 11 मई को पहला कोरोना पॉजिटिव केस सामने में आया था, जिसके बाद से ही जिले में हड़कंप की स्थिति थी, तब तक पहला केस के साथ आए नौ और युवकों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव पाए जाने के बाद जिलाधिकारी ने बीते 15 मई को जनपद के कुल छह स्थानों को हाटस्पाट कर दिया था. इसबीच बीत रविवार को दो और केस पॉजिटिव आ गया था, तभी से जनपद में कोरोना पॉजिटिव का केस कुल 12 था, लेकिन मंगलवार को एक और नया केस मिल जाने के साथ ही जनपद में अब कुल कोरोना पॉजिटिव केस 13 हो गया है.
बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…