गाय को बचाने में खड़े ट्रक से जा भिड़ी कार, दंपत्ति के साथ पुत्र भी घायल….

रसड़ा . नगरा-सिकंदरपुर मार्ग पर नरहीं गांव के पास मंगलवार की दोपहर गाय को बचाने में एक कार खड़ी ट्रक में भिड़ गयी, जिससे कार में सवार शिक्षक पति, पत्नी व पुत्र घायल हो गए. आसपास के लोगों ने तीनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां शिक्षक का हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया.
सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिवानकला निवासी अमिताभ कुमार वर्मा जौनपुर जिले में शिक्षक है. छुट्टी में जौनपुर से अपनी पत्नी सरोज देवी, पुत्र अनिमेष वर्मा को लेकर मंगलवार को अपने घर आ रहे थे. गाड़ी नगरा थाना क्षेत्र के नगरा सिकंदरपुर मार्ग पर नरही गांव के पास पहुंचे ही थे के अचानक आगे से गाय आ गयी, जिसको बचाने में सड़क के किनारे खड़ा ट्रक से भिड़ंत हो गयी. जिससे कार में सवार तीनों लोग घायल हो गए.

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

6 days ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

2 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

3 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 month ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 month ago