बलिया डेस्क : नगर पंचायत मनियर की ईओ मणिमंजरी राय की मौत में आरोपित रहे सिकंदरपुर के ईओ को दुबारा नगर पंचायत मनियर का चार्ज मिलने की संभावना पर नगर पंचायत के दो तिहाई सभासदों ने एसडीएम बांसडीह दुष्यंत कुमार मौर्य को ज्ञापन देकर दुबारा चार्ज न दिलाने की मांग की है।
सभासदों ने कहा कि सिकन्दरपुर के ईओ संजय राव पूर्व में नगर पंचायत मनियर के चार्ज पर रह चुके है। उन्होंने आरोप लगाया कि अपने कार्यकाल में ईओ भष्टाचार में डूबे रहे। आपकी अध्यक्षता में बनी कमेटी में 12 बिन्दुओं पर हुई जांच में अध्यक्ष व सिकन्दरपुर के ईओ दोषी भी पाये गये थे। उन पर कार्रवाई भी लम्बित है।
मांग पत्र मे दर्शाया है कि अधिशासी अधिकारी पर नगर पंचायत मनियर के सभासदों की शिकायतों पर लोकायुक्त की जांच भी चल रही है। अपने ऊपर चल रही जांच को प्रभावित करने के लिए वह तथ्यों को छिपाकर नगर पंचाच मनियर का चार्ज लेने के लिए आदेश कराया है। आये हुए आदेश को निरस्त करने हेतु जिलाधिकारी द्वारा पत्र भी शासन में भेजा जा चुका है। पत्र में दर्शाया गया है कि यदि सिकन्दरपुर के ईओ को मनियर का चार्ज दिलाया गया तो वह सबूतों से छेड़छाड़ कर अपने उपर चल रही जांच को प्रभावित करेंगे।
सभासदों का आरोप है कि पूर्व में रही ईओ मणिमंजरी राय की आत्महत्या के मामले में तीन माह तक फरार भी रह चुके हैं। जनहित व न्याय की दृष्टि से अधिशासी अधिकारी सिकन्दरपुर को नगर पंचायत मनियर का चार्ज न दिलाया जाय। इस मौके पर सभासद अंजनी कुमार सिंह, अमरेन्द्र सिंह, धनजी प्रजापति, मीरा देवी, प्रभूनाथ उपाध्याय, शिल्पी देवी, गायत्री देवी, विनय सिंह, अमित आदि मौजूद रहे।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…