बलिया डेस्क : जनपद में चकबंदी अधिकारीयों की शिकायत का अम्बार लगा हुआ है वही इस कड़ी में सोशल मीडिया पर वायरल एक विडियो ने और बढ़ोतरी कर दी है। मामला बेल्थारा रोड नगर का है जहाँ एक होटल में उस समय हंगामा शुरू हो गया जब क्षेत्र के पतनारी कित्तूपुर गांव के खेत का चक होटल के कमरे में बैठ कर बना रहे चकबंदी कानूनगो एवं लेखपाल के समक्ष ग्रामीण पहुंच गए और विडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
जानकारी के मुताबिक यह मामला ग्राम पतनारी का है जो पिछले एक पखवाड़े से गाँव की चकबंदी का कार्य प्रगति पर है आश्चर्य की बात तो यह है कि राजस्व विभाग चक मौके पर ही काटने का प्रावधान है मगर कानूनगो व लेखपाल तो होटल के बन्द कमरे मे ही चक काटने में लग लगे हुए हैं।
इसकी जानकारी होने पर कुछ ग्रामीण होटल के कमरे तक पहुंच गए। कमरे में कानूनगो एवं लेखपाल को चक बनाते देख ग्रामीण भड़क गए और कर्मचारियों से बहस शुरू कर दी और होहल्ला शुरू कर दिया बाद में किसी तरह से मामला शांत हुआ। आराेपी चकबंदी अधिकारी के खिलाफ ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीण ने इस बात को लेकर एसडीएम से इसकी शिकायत करने की बात भी कही है ।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…