Categories: बांसडीह

मणिमंजरी केस में आरोपी रहे ईओ क़े ख़िलाफ़ हुए दो तिहाई सभासद, दोबारा चार्ज लेने पर आपत्ति !

बलिया डेस्क : नगर पंचायत मनियर की ईओ मणिमंजरी राय की मौत में आरोपित रहे सिकंदरपुर के ईओ को दुबारा नगर पंचायत मनियर का चार्ज मिलने की संभावना पर नगर पंचायत के दो तिहाई सभासदों ने एसडीएम बांसडीह दुष्यंत कुमार मौर्य को ज्ञापन देकर दुबारा चार्ज न दिलाने की मांग की है।

सभासदों ने कहा कि सिकन्दरपुर के ईओ संजय राव पूर्व में नगर पंचायत मनियर के चार्ज पर रह चुके है। उन्होंने आरोप लगाया कि अपने कार्यकाल में ईओ भष्टाचार में डूबे रहे। आपकी अध्यक्षता में बनी कमेटी में 12 बिन्दुओं पर हुई जांच में अध्यक्ष व सिकन्दरपुर के ईओ दोषी भी पाये गये थे। उन पर कार्रवाई भी  लम्बित है।

मांग पत्र मे दर्शाया है कि अधिशासी अधिकारी पर नगर पंचायत मनियर के सभासदों की शिकायतों पर लोकायुक्त की जांच भी  चल रही है। अपने ऊपर चल रही जांच को प्रभावित करने के लिए वह तथ्यों को छिपाकर नगर पंचाच मनियर का चार्ज लेने के लिए आदेश कराया है। आये हुए आदेश को निरस्त करने हेतु जिलाधिकारी द्वारा पत्र भी शासन में भेजा जा चुका है। पत्र में दर्शाया गया है कि यदि सिकन्दरपुर के ईओ को मनियर का चार्ज दिलाया गया तो वह सबूतों से छेड़छाड़ कर अपने उपर चल रही जांच को प्रभावित करेंगे।

सभासदों का आरोप है कि पूर्व में रही ईओ मणिमंजरी राय की आत्महत्या के मामले में तीन माह तक फरार भी रह चुके हैं। जनहित व न्याय की दृष्टि से अधिशासी अधिकारी सिकन्दरपुर को नगर पंचायत मनियर का चार्ज न दिलाया जाय। इस मौके पर सभासद अंजनी कुमार सिंह, अमरेन्द्र सिंह, धनजी प्रजापति, मीरा देवी, प्रभूनाथ उपाध्याय, शिल्पी देवी, गायत्री देवी, विनय सिंह, अमित आदि मौजूद रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago