बलिया के दोकटी थाना क्षेत्र अंतर्गत दो नाबालिग किशोरियों से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। दोनों किशोरियां शौच करने गई थी, तभी गांव के युवक ने दोनों के साथ छेड़छाड़ की। किशोरियों ने घर लौटकर इसकी जानकारी परिजनों को दी।
इसके बाद परिजनों ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाकर आरोपी के खइलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मामले में पुलिस ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस सम्बन्ध में एएसपी दक्षिणी कृपा शंकर ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
गौरतलब है कि बलिया में अपराधियों के हौंसले काफी बुलंद हैं और आए दिन महिला अपराध से जुड़े मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में जिला पुलिस को सख्ती से कार्रवाई करने की जरूरत है।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…