Categories: बलिया

बलिया में रावण दहन के दौरान 2 पक्षों में खूनी संघर्ष, दर्जनों लोग घायल

बलिया कोतवाली क्षेत्र के खरौनी गांव में रावण दहन कार्यक्रम के दौरान 2 पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे के साथ जमकर मारपीट की। इस घटना में दर्जनों लोग घायल हो गए हैं। वहीं, पूरे गांव में स्थिति तनावपूर्ण है। फिलहाल पुलिस फोर्स ने मोर्चा संभाला है। मामले में सहतवार चेयरमैन प्रतिनिधि समेत दोनों पक्षों के 26 नामजद समेत 50 से अधिक के खिलाफ खिलाफ हत्या के प्रयास, विधि विरुद्ध जमाव व सेवन सीएल एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। 17 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

बताया जा रहा है कि खरौनी गांव में शक्ति बाबा ज्योति दुर्गा पूजा समिति और टेका बाबा स्पोर्ट्स क्लब की ओर से आयोजन किए जाते हैं। अपने अपने मंच लगाकर शक्ति प्रदर्शन भी होता है।इसी क्रम में एक पक्ष के आमंत्रण पर नगर पंचायत सहतवार चेयरमैन प्रतिनिधि नीरज सिंह गुड्डू अतिथि बनकर पंहुचे थे। उन्हें आयोजन का मुख्य अतिथि बनाकर सम्मानित किया गया। यह बात दूसरे पक्ष को नागवार गुजरी। जब नीरज सिंह गुड्डू सिंह ने मंच से लोगों को संबोधित करने शुरू किया तो दूसरे पक्ष ने तेज आवाज में डीजे बजाना शुरू कर दिया।

इसके बाद कहासुनी तेज हो गई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष से डीजे बंद करने के लिए कहा, तो दूसरे पक्ष ने ऐसा करने से इनकार कर दिया और दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। पूरा पांडाल अखाड़े में तब्दील हो गया। इस दौरान लोग आपस में मारपीट करते रहे, लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी बैठी रही। पुलिस ने किसी को रोकने की कोशिश नहीं की। इसके बाद स्थानीय लोगों ने सूचना सीओ बांसडीह प्रभात कुमार तक पहुंचाई।

इसके बाद बांसडीह सीओ अपनी फोर्स के साथ पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन लोग समझने को तैयार नहीं थे। रविवार सुबह 4 बजे तक बवाल चलता रहा और पुतला दहन नहीं हो पाया। जब दोनों पक्ष पुलिस की बात मानने को तैयार नहीं हुए तो पुलिस ने बल प्रयोग किया और 17 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से पुतला दहन किया।

पुलिस ने एक पक्ष के नवीन सिंह की तहरीर पर 13 नामजद व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दूसरे पक्ष के उमेश तिवारी की तहरीर पर सहतवार चेयरमैन प्रतिनिधि गुड्डू सिंह सहित 13 नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। घटना के बाद गांव में काफी तनाव का माहौल है। मौके पर हल्दी, सिकंदरपुर, रेवती सहित कई थानों की फोर्स लगी हुई है।

इस संबंध में सीओ बांसडीह प्रभात कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रकरण से जुड़े किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं नीरज सिंह गुड्डू ने कहा कि घटना के समय मैं मंच से हट गया था। राजनीति के कारण मेरा नाम इसमें जोड़ा गया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

7 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago