बलिया के बेल्थरा रोड में दुर्गा प्रतिमा विर्सजन के दौरान एक युवक की मौत हो गई। युवक डीजे की धुन पर डांस कर रहा था, तभी अचानक वो जमीन पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने युवक को सीएचसी सीयर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ये हैरान करने वाली घटना सोमवार रात की है। यहां बेल्थरारोड में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा था। नगर के वार्ड नंबर 5 में स्थापित बालक बाल संघ कमेटी की दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रही थी। जुलूस के साथ डीजे भी बज रहा था। सभी लोग डीजे की धुन पर नाच रहे थे। तभी 20 वर्षीय हिमांशु जमीन पर गिर गया। मौके पर मौजूद लोग घबरा गए और उसे तुरंत सीएचसी सीयर ले गए, जहां डॉक्टर राकेश कुमार सिंह ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
कहा जा रहा है कि युवक चौकिया मोड़ पर पानी पीने के बाद बोतल में बचा पानी अपने सिर पर डाल लिया। इसके बाद वह पुनः डांस करने लगा। घटना की सूचना मिलते ही अपर जिलाधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा और सीओ रसड़ा फहीम अहमद कुरैशी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कोशिश की, लेकिन मृतक के परिजन इसका विरोध करने लगे।
इसके बाद पुलिस ने काफी देर तक उन्हें समझाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जा सकेगी।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…