Categories: बलिया

नदी में जाल लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद, तीन थानों ने संभाला मोर्चा

बलिया में उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब मगई नदी में जाल लगाने को लेकर दो पक्ष आपसे में भिड़ गए। आपसी विवाद इतना बढ़ा की नौबत हाथापाई तक जा पहुँची। स्थिति को बिगड़ता देख तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।

बताया जा रहा है कि घटना नरहीं थाना क्षेत्र के दौलतपुर की है। जहां मगई नदी में जाल लगाने को लेकर हुए विवाद में दो गांवों के लोग आपस में भिड़ गए। विवाद ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि मारपीट की स्थिति बन गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाला।

घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि गाजीपुर की तरफ से सैकड़ों की संख्या में मोटरसाइकिल और चार पहिया से आये लोगों ने अफरातफरी का माहौल पैदा कर दिया। देखते ही देखते नदी में जाल डालने को लेकर दो गांवों के लोग आमने सामने आ गए। मारपीट की नौबत आ गयी। घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही मौके पर तीन थानों की पुलिस जा पहुंची। एसडीएम व सीओ सदर भी मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago