Categories: बलिया

रेल पटरी पर मिला था किशोर का शव, अदालत ने पुलिस को बड़ा आदेश दे दिया

सितंबर महीने में एक किशोर का शव चितबड़ागांव रेल पटरी पर मिला था। पुलिस ने इस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया था। किशोर के पिता चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के नगवां गांव के निवासी मंगला यादव ने सीजेएम कोर्ट में इस मामले में वाद दाखिल किया था। मंगला यादव ने धारा 156(3) के तहत वाद दाखिल किया था। गुरूवार को सीजेएम कोर्ट ने इस मामले में अपना फैसला सुनाते हुए पुलिस को केस दर्ज करने का आदेश दिया है।

मंगला यादव ने कोर्ट को बताया है कि मेरे 16 वर्षीय बेटे मोहित यादव का शव 10 सितंबर को रेल पटरी पर पड़ा हुआ मिला था। पुलिस को इस बात की जानकारी मिली तब पुलिस रेल पटरी के पास पहुंची। पुलिस द्वारा सूचना मिलने के बाद हम लोग वहां पहुचे। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद हमने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

मंगला यादव के अनुसार पुलिस ने शव मिलने के दस दिनों बाद यानी 20 सितंबर को उन्हें थाने पर बुलाया। पुलिस ने मंगला यादव को मोहित का चप्पल और ईयरफोन दिया। साथ ही बताया कि चितबड़ागांव कस्बा के रहने वाली एक लड़की के घर से यह सामान बरामद हुआ है। मंगला यादव का कहना है कि मोहित पढ़ाई करता था। पढ़ाई के साथ-साथ मोहित कैटरिंग का काम भी करता था। कैटरिंग वाले के नजदीक ही उस लड़की का घर है जहां से मोहित का चप्पल और ईयरफोन बरामद हुआ है।

मोहित के पिता ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे की हत्या की गई। हत्या को दूसरा रूप देने की कोशिश हुई है। मंगला यादव के इसी आवेदन पर सीजेएम कोर्ट ने आज पुलिस को इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच करने का आदेश दिया है। देखने होगा कि आने वाले दिनों में पुलिस की जांच क्या नए खुलासे करती है? सवाल है कि जब पुलिस को मोहित का चप्पल और ईयरफोन किसी के घर से मिला था तब पुलिस ने इस पर क्या कदम उठाया?

Akash Kumar

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago