बलिया में इन किसानों के राशन कार्ड से हटा दिया जाएगा नाम

बलिया। जिले में अब गरीबी रेखा में नहीं आने वाले किसानों का नाम राशन कार्ड से हटा दिया जाएगा। साल में तीन लाख रुपये से अधिक का धान व गेहूं बेचने वाले 783 लखपति किसानों का नाम राशन कार्ड से अब काट दिया जाएगा। जिला पूर्ति विभाग की जांच में 92 किसान कार्ड के पात्र पाये गए। किसान जो साल में तीन लाख रुपये से अधिक गेहूं व धान क्रय केंद्रों पर बेच देते थे। आधार से लिंक होने पर पता चला कि ये सस्ते गल्ले की दुकानों से मुफ्त में ही राशन उठा रहे थे। जिसके चलते अब जिला पूर्ति विभाग ने राशन से नाम हटाने का फैसला लिया है।

दरअसल 27 अगस्त को शासन ने जिला प्रशासन को सूची भेजी थी। इसमें 792 काश्तकार ऐसे हैं, जो राशनकार्ड बनवाकर सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से राशन ले रहे हैं। इसके बाद दूसरी सूची में 93 और किसानों के नाम मिले। इस तरह किसानों की संख्या 884 हो गई। विभागीय जांच में 10 किसान गाजीपुर जिले के निकले, जिसे गाजीपुर जिले के संबंधित विभाग को भेज दिया गया। जिले में 875 किसान जांच के घेरे में थे। जिला पूर्ति अधिकारी गोपाल कृष्ण ने बाताया कि राशन कार्डों की जांच कराई गई। उसमें 92 किसान ऐसे मिले हैं जो पात्र हैं। शेष अपात्र हैं।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago