बलियाः भीमपुरा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए तीन मोटरसाइकिल चोरों को धरदबोचा। जिनके पास से चोरी की गई मोटरसाइकिल के साथ एक कट्टा, एक जिंदा कारतूस, चाकू व दो सौ रुपए बरामद हुए हैं। फिलहाल पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।
बता दें कि पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर के निर्देश पर भीमपुरा पुलिस अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही है। बुधवार को थाना प्रभारी आर एस नागर, एसआई सोनू कुमार व अपने हमराहियों अविनाश चौधरी, रमेश चौहान, विशाल गुप्ता, चालक आशीष यादव के साथ शांति व्यवस्था हेतु भ्रमण कर पावर हाउस के पास खड़े थे। इसी बीच तीनों चोर चोरी की मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में इब्राहिमपट्टी जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए चंद्रशेखर गेट के सामने तीनों को धरदबोचा।
अपनी तरफ पुलिस को आता देख तीनों ने भागने की कोशिश की लेकिन वह फिसलकर गिर गए। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह चोरी की बाइक बेचने जा रहे थे। बाइक के चेसिस नम्बर से जांच की गयी तो वह गाड़ी बरेवा निवासी दिनेश चंद्र यादव की निकली जिसका नम्बर यूपी 60एबी 0210 है।
जानकारी में सामने आया कि 12 सितंबर को गाड़ी बलेसर से चोरी हुई थी। तीनों ने पूछताछ में अपना नाम मुजही निवासी गणेश शर्मा, महरी निवासी विकास कुमार और तीसरे ने चंदन सिंह बताया। तीनों के पास से बाइक के अलावा रामपुरी चाकू, एक 12 बोर कट्टा, एक जिंदा कारतूस, 2 सौ रुपये नकदी बरामद हुई। फिलहाल पुलिस ने आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है।
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…