Categories: बलिया

बलिया में 2 दिनों में दो चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर, पुलिस विभाग में हड़कंप

बलिया पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। बीते दो दिन में ही दो चौकी इंचार्ज पर गाज गिरी है। एसपी राजकरन नय्यर ने दोनों चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया है। दरअसल बीते दिनों पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही की थी, लेकिन इन मामलों में तस्करों के साथ पुलिस की मिलीभगत होने की जानकारी सामने आई थी। जिसके बाद एसपी ने यह कार्यवाही की है।

बता दें कि बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के रोहुआं में स्थित एक पोल्ट्री फार्म पर स्वाट टीम और थाने की फोर्स ने छापेमार कार्यवाही की और 200 पेटी शराब बरामद की है। चूंकि जिस जगह से शराब की खेप पकड़ी गई, उससे कुछ ही कदम की दूरी पर पुलिस चौकी पुरास है। मामले के उजागर होने के बाद तस्करों के साथ पुलिस की मिलीभगत होने की बात भी सामने आई।

लोगों का कहना है कि स्वाट टीम को शराब के मौजूदगी की जानकारी हो गई, लेकिन कुछ ही दूरी पर पुलिस चौकी पुरास के प्रभारी को इसकी भनक कैसे नहीं लग सकी। मामले में एसपी ने पुरास चौकी प्रभारी जयशंकर सिंह राठौर को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं, एक दिन पहले चौकी इंचार्ज कस्बा बैरिया अखिलेश नारायण सिंह को लाइन हाजिर किया गया था।

सूत्रों की मानें तो तीन दिन पहले बैरिया थाने में चौकी प्रभारी चांददियर गणेश पांडे समेत चार के खिलाफ मारपीट करने और धमकी देने का मुकदमा दर्ज हुआ है। बताया जाता है कि एसओ बैरिया शिवशंकर सिंह छुट्टी पर थे। प्रभारी एसओ की जिम्मेदारी चौकी इंचार्ज बैरिया कस्बा के पास थी।

वहीं शहर की तीन पुलिस चौकी में तो प्रभारी ही नहीं है। उक्त पुलिस चौकी पर किसी की पोस्टिंग नहीं हुई। कुछ दिनों पहले जापलिनगंज व मंडी चौकी इंचार्ज का तबादला हो गया। इसके बाद किसी की तैनाती नहीं हो सकी। इसी बीच सतनी सरांय चौकी प्रभारी का ट्रांसफर कोरंटाडीह हो गया। लेकिन अभी तक यहां पर किसी की पोस्टिंग नहीं हो पाई।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago