बलिया : बिजली गिरने से दो की मौत और दो झुलसे, मचा कोहराम

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के अलग-अलग स्थानों पर बारिश के दौरान बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग झुलस गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।विज्ञापन

बलिया के सहतवार क्षेत्र में रविवार को ग्राम सभा बुद्धिरामपुर के चौबेपुर पुरवा निवासी अनिल यादव(15) पुत्र दशरथ यादव और बब्लू यादव(14) पुत्र राजदेव यादव गाय, बछड़ा खरीदकर अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही ग्राम सभा कुशहर के पास पहुंचे कि तेज बारिश के साथ बिजली कड़की। दोनों इसकी चपेट में आ गए।

दोनों को सहतवार अस्पताल ले जाया गया। यहां डाक्टर ने अनिल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, बब्लू यादव की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं बैरिया क्षेत्र में रविवार को चाईछपरा गांव में भीम चौधरी(19) व उसके पिता त्रिलोकी चौधरी अधिसिझुवा मौजा स्थित परवल के खेत में काम कर रहे थे। इसी बीच बारिश होने लगी और बिजली भी गिरी जिसके चपेट में आने से भीम की मौत हो गई जबकि उसके पिता भी जख्मी हो गए।

बलिया ख़बर

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 day ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago