Categories: बलिया

इस तानाशाही सरकार में कोई सुरक्षित नही है- कांग्रेस नेता नवनीत चौधरी

सोनभद्र में पीड़ितों से मिलने जा रही प्रियंका गांधी को रोके जाने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शनिवार को भी उबाल देखने को मिला। पूरी रात प्रियंका गांधी के चुनार किला में रखे जाने की सूचना के बाद जिले से भी तमाम कांग्रेस नेता उनके साथ धरना में शामिल होने निकल गए। पुलिस ने उन सभी को रोडवेज पर ही रोक दिया। उन्हें हिरासत में लेकर कोतवाली में बैठाने के बाद शाम को रिहा कर दिया गया।

कांग्रेस के संभावित प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस सुबह से ही सक्रिय हो गयी थी। कांग्रेस दफ्तर, रोडवेज, डीएम कार्यालय, स्टेशन आदि जगहों पर पुलिस तैनात कर दी गयी। कांग्रेस नेताओं की धर पकड़ शुरू कर दी गयी।

जिसके बाद जिले के पूर्व सांसद व मंत्री जगरनाथ चौधरी जी के पौत्र एवं कांग्रेस के जिला प्रभारी नवनीत चौधरी ने प्रदेश सरकार पर हमला करते हुए कहा की सरकार की नाकामियो के खिलाफ आवाज को बुलंद करना इस तानाशाही सरकार को हज़म नहीं हो रहा, इस सरकार में लगातार हत्या हो रही है इस सरकार में कोई सुरक्षित नही है ।

किसान परेशान युवा मजदूर सब लोग परेशान है। योगी जी को प्रदेश को सुरक्षित हाथो में देना चाहिए।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago