PCS J के परिणाम जारी, बलिया की इन बेटियों ने जज बन कर लहराया परचम !

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग  ने न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिविजन) परीक्षा 2018 ( PCS J ) के परिणाम की घोषणा कर दी है। रिजल्ट शनिवार को ही आयोग की तरफ से घोषित कर दिया गया है।

इस भर्ती के जरिए सिविल जज जूनियर डिवीजन के 610 पदों पर चयन किया गया है। गोंडा की आकांशा तिवारी ने टॉप किया है। दूसरा स्थान नैनीताल के हरिहर गुप्ता को मिला है जबकि आजमगढ़ के प्रतीक त्रिपाठी तीसरे स्थान पर हैं। गाजियाबाद की एकाग्रता सिंह को चौथा और गोंडा के गंधर्व पटेल को पांचवां स्थान मिला है।

वहीँ बलिया की बेटियों ने भी अपनी कामयाबी का परचम लहराया है। पूर्व मंत्री व सपा नेता व्यास जी गोंड की बेटी प्रीति व शिक्षक दिनेश कुमार सिंह की बेटी अरूणांजली सिंह ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल की है।

शहर के सतनीसराय (कदम चौराहा) निवासी पूर्व मंत्री व्यास जी गोंड की बेटी प्रीति ने राजकीय बालिका इंटर कालेज से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की। इसके बाद उसने बीएचयू से स्नातक व एलएलबी की डिग्री हासिल की।

प्रीति ने दिल्ली में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी की और तीसरे प्रयास में यह सफलता हासिल की। परिणाम आते ही परिवार में खुशी की लहर दौड़ गयी। पिता के साथ ही मां देवंती, भाई आशीष व परिवार के अन्य सदस्यों ने प्रीति को मिठाई खिलाकर सफलता का जश्न मनाया।

उधर, गांधी इंटर कालेज चिलकहर के प्रिंसिपल दिनेश कुमार सिंह की बेटी अरुणांजली सिंह ने भी उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिविजन) भी शानदार सफलता हासिल की है। उसे 53वीं रैंक हासिल हुई है। हॉलीक्रास स्कूल अमृतपाली से 12वीं पास करने के बाद अरूणांजली ने लखनऊ विश्वविद्यालय से एलएलबी की पढ़ाई पूरी की। दूसरे ही प्रयास में उसने 53वीं रैंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का डंका बजाया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago