बलिया: फेफना थाना क्षेत्र के निधारिया गांव में बुधवार को खेत के विवाद को लेकर दो वर्ग के लोग आमने-सामने हो गये. इस दौरान कहासुनी के बीच गांव के राशन के कोटे के दुकान के सामने ही एक लट्ठे जमीन को लेकर जमकर मारपीट किया. इस मारपीट में एक वर्ग के तीन और दूसरे से चार लोग घायल हैं. मौके पर मौजूद लोगों ने आसपास के लोगों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया. सूचना के बाद मौके पर सीओ सदर चंद्रकेश सिंह और थानाध्यक्ष फेफना निरीक्षक शशिमौलि पांडेय गांव में पहुंच गये. इस दौरान घटनास्थल का मौका मुआयना करने के बाद पीड़ित परिजनों से मिलकर मारपीट का कारण भी पूछा. इसके बाद सीओ और थानाध्यक्ष जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का बयान दर्ज किया. इस घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त है.लोगों की मानें तो दिन पहले विवाद हुआ था. जिसको आसपास के लोगों के समझौता कराने पर हल करा दिया था.
थाना क्षेत्र के निधरिया गांव निवासी अख्तर शाह और देवनाथ गोंड के बीच कई दिनों से जमीन का विवाद चल रहा था. बुधवार को अख्तर कोटे के राशन की दुकान पर खाद्यान्न लेने गये थे. इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग वहां पहुंच गए और उन्हें मारना शुरु कर दिया. इस घटना की जानकारी होने के बाद अख्तर के घर से भी महिलाओं के साथ पुरुष भी पहुंच गए. लोगों ने बीच बचाव कर शांत कराना चाहा तो उन्हें भी पीट दिया गया. इस दौरान मारपीट में एक पक्ष के अख्तर शाह (50), मजहर शाह (45), शमशाद (25), सीमा परवीन (18) पुत्री अख्तर गंभीर रुप से घायल हो गये. जबकि दूसरे पक्ष की ओर से देवनाथ (55) व संजय (28) घायल हो गये. आसपास के लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया. मारपीट की सूचना मिलने के बाद फेफना थानाध्यक्ष शशिमौलि पांडेय और सीओ सदर चंद्रकेश सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए. दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे पर हमला करने और मारपीट करने का आरोप लगा रहे हैं. सभी घायलों का इलाज बलिया जिला अस्पताल में हो रहा है. सीओ सदर चंद्रकेश सिंह और थानाध्यक्ष फेफना निरीक्षक शशिमौली पांडेय अस्पताल में आकर सभी घायलों का बयान दर्ज किया. इस प्रकरण में दोनों पक्षों में से किसी भी तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गयी है. ऐसे में अभी पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है. हालांकि इस प्रकरण में अभी कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है.
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…