जिला अस्पताल के आइसोलेशन में भर्ती कोरोना संदिग्ध की मौत, हड़कम्प

बलिया: जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती एक कोरोना संदिग्ध वृद्ध की मौत बुधवार की सुबह में हो गयी. बताया जाता है कि वृद्ध टीवी का मरीज था उसे सांस लेने में हो रही दिक्कतों के चलते कोरोना के लिए लगाए गये एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी. चिकित्सकों की मानें तो उसका सैंपल लेकर कोरोना जांच के लिए भेजा जाएगा. सैंपल के बाद उसका अंत्य परीक्षण कराया जाएगा. हालांकि कोरोना के संदिग्ध की फिलहाल कोई पॉजिटिव केस होने की अभी तक कोई सूचना नही है.
बताया जाता है कि उभांव थाना क्षेत्र एक गांव का रहने वाला 65 वर्षीय वृद्ध राजस्थान में मछली मारने का कार्य करता था. पूरे देश में कोरोना को लेकर हुए लॉकडाउन में उसका काम बंद हो गया और वह वहीं फंस गया. घर लौटने के लिए कोई प्रशासनिक मदद नहीं मिलने के बाद वृद्ध अपने क्षेत्र के सात अन्य लोगों के साथ पैदल ही घर की ओर चल दिया. कई दिनों तक पैदल यात्रा करने के बाद मंगलवार की शाम सभी गांव पहुंचे। इस बीच उक्त वृद्ध की तबीयत बिगड़ने लगी. इसकी सूचना ग्रामीणों ने तत्काल तहसीलदार जितेंद्र सिंह को दी. सूचना पर पहुंचे तहसीलदार ने एम्बुलेंस मंगवाकर वृद्ध को जिला अस्पताल भेजवाया. उसके साथ आए सातों लोगों को क्वारेंटिन सेंटर भेज दिया गया है. जिला अस्पताल पहुंचने पर इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने वृद्ध का इलाज शुरू कर दिया. वृद्ध को तेज बुखार व खांसी के साथ ही सांस लेने में परेशानी थी. कोरोना से मिलते-जुलते लक्षण को देखते हुए वृद्ध को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया. जहां इलाज के दौरान बुधवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. अस्पताल प्रशासन ने वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाते हुए स्वास्थ्य विभाग की रेपिड रिस्पॉन्स टीम को घटना से अवगत करा दिया. सूचना पर पहुंची टीम ने सेम्पल लेकर उसे जांच के लिए भेज दिया गया. सीएमएस डॉ बीपी सिंह के अनुसार वृद्ध पहले से टीबी का मरीज था. उसे बुखार, खांसी के साथ सांस लेने की परेशानी थी. चिकित्सक ने उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया था. सैंपल लेकर जांच को भेजने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

14 hours ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 days ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

4 days ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

4 days ago

बलिया में रोजगार का सुनहरा अवसर: 23 जून को लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला

बलिया। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का बेहतरीन अवसर सामने आया है।…

4 days ago

लखनऊ अग्निकांड के बाद बड़ा सवाल: क्या बलिया के कोचिंग संस्थान सुरक्षित हैं?

बलिया। लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग में 15 छात्रों की…

4 days ago