राजकोट से आए 1200 श्रमिकों में 64 संदिग्ध, जिला प्रशासन में हड़कंप…..

सबसे अधिक बलिया के थे 663 लोग

 बलिया.
राजकोट से बलिया के लिए चलाये गये श्रमिक स्पेशल ट्रेन बुधवार की सुबह बलिया रेलवे स्टेशन पर पहुंची. जिसमें बलिया समेत सात जनपदों के लिए आए करीब 1200 श्रमिकों को  स्पेशल ट्रेन से बलिया रेलवे स्टेशन पर उतारा गया. जिनका थर्मल स्कैनिंग करने के उपरांत अलग-अलग 45 बसों में बैठाकर अलग-अलग जनपदों में भेजा गया. इस दौरान 64 श्रमिकों के शरीर का टेंपरेचर बढ़ा पाया गया. इससे प्रशासन में हड़कंप मच गया. प्रशासन ने एक श्रमिक को जिला अस्पताल में आइसोलेट किया है, जबकि बाकी श्रमिकों को क्वारंटाइन सेंटरों पर भेजा गया है. बुधवार को ही क्वारेंटिन सेंटर में सभी की सैम्पलिंग की जाएगी. सभी श्रमिकों को 21 दिनों तक होम क्वारेंटिन रहने का निर्देश दिया गया है.

गुजरात के राजकोट से लगभग बारह सौ श्रमिकों को लेकर स्पेशल ट्रेन बुधवार की सुबह बलिया रेलवे स्टेशन पर पहुंची. फिर एक-एक कर सभी श्रमिकों की स्क्रीनिंग की गई. बताया जा रहा है कि थर्मल स्कैनिंग में 64 श्रमिकों का टेम्परेचर बढ़ा पाया गया. जिला महामारी प्रभारी डा. जियाउल हुदा ने कहा कि 64 श्रमिक ऐसे मिले, जिनको बुखार था. इसलिए सभी को अलग कर क्वारंटाइन कर दिया गया है. गाजीपुर के एक श्रमिक की तबियत ज्यादा खराब थी, लिहाजा उसे जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है. इन सभी की सैम्पलिंग की जा रही है. जिनके नमूने लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे. उन्होंने कहा कि रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकता है. इस दौरान जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही के नेतृत्व में प्रशासन के अफसर और शहर कोतवाली प्रभारी इंसपेक्टर विपिन कुमार सिंह के नेतृत्व में एसएसआई सुनील लांबा, चौकी प्रभारी ओक्डेनगंज अतुल कुमार मिश्र, अजय यादव, सुनील सिंह सहित पुलिस बल लगी रही.

रोडवेज की बसों में 26 के अनुपात में किये गये रवाना
राजकोट से चली श्रमिक स्पेशल ट्रेन में बलिया जनपद के करीब 663, मऊ जनपद के 256, आजमगढ़ के 28, गाजीपुर के 143, जबकि प्रयागराज और भदोही के 106 श्रमिकों को रोडवेज बसों से भेजा गया. विभागीय सूत्रों की मानें तो एक रोडवेज बस में 26 लोगों को मानक के अनुसार रवाना किया गया. रोडवेज बसों के संचालन के लिए सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सुभाष राय भी रोडवेज कर्मचारियों के साथ पूरी मुश्तैदी से डटे रहे.

64 श्रमिकों तापमान अधिक, एक आइसोलेट
राजकोट से बलिया पहुंची श्रमिक स्पेशल ट्रेन में थर्मल स्कैनिंग के दौरान पाया गया कि 64 श्रमिकों का तापमान मानक से अधिक रहा. ऐसे में गाजीपुर के एक श्रमिक की तबियत ज्यादा खराब थी, लिहाजा उसे जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है. इन सभी की सैम्पलिंग बुधवार को ही शुरु करा दी गई. श्रमिकों के लिए गये नमूने लेकर जांच के लिए वाराणसी भेजे जाएंगे. उनकी रिपोर्ट आने के बाद ही बताया जा सकता है कि बलिया किस जोन जाएगा.

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago