जमीनी विवाद में दो समुदाय आमने-सामने, सात घायल…..

बलिया: फेफना थाना क्षेत्र के निधारिया गांव में बुधवार को खेत के विवाद को लेकर दो वर्ग के लोग आमने-सामने हो गये. इस दौरान कहासुनी के बीच गांव के राशन के कोटे के दुकान के सामने ही एक लट्ठे जमीन को लेकर जमकर मारपीट किया. इस मारपीट में एक वर्ग के तीन और  दूसरे से चार लोग घायल हैं. मौके पर मौजूद लोगों ने आसपास के लोगों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया. सूचना के बाद मौके पर सीओ सदर चंद्रकेश सिंह और थानाध्यक्ष फेफना निरीक्षक शशिमौलि पांडेय गांव में पहुंच गये. इस दौरान घटनास्थल का मौका मुआयना करने के बाद पीड़ित परिजनों से मिलकर मारपीट का कारण भी पूछा. इसके बाद सीओ और थानाध्यक्ष जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का बयान दर्ज किया. इस घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त है.लोगों की मानें तो दिन पहले विवाद हुआ था. जिसको आसपास के लोगों के समझौता कराने पर हल करा दिया था.
थाना क्षेत्र के निधरिया गांव निवासी अख्तर शाह और देवनाथ गोंड के बीच कई दिनों से जमीन का विवाद चल रहा था. बुधवार को अख्तर कोटे के राशन की दुकान पर खाद्यान्न लेने गये थे. इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग वहां पहुंच गए और उन्हें मारना शुरु कर दिया. इस घटना की जानकारी होने के बाद अख्तर के घर से भी महिलाओं के साथ पुरुष भी पहुंच गए. लोगों ने बीच बचाव कर शांत कराना चाहा तो उन्हें भी पीट दिया गया. इस दौरान मारपीट में एक पक्ष के अख्तर शाह (50), मजहर शाह (45), शमशाद (25), सीमा परवीन (18) पुत्री अख्तर गंभीर रुप से घायल हो गये. जबकि दूसरे पक्ष की ओर से देवनाथ (55) व संजय (28) घायल हो गये. आसपास के लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया. मारपीट की सूचना मिलने के बाद फेफना थानाध्यक्ष शशिमौलि पांडेय और सीओ सदर चंद्रकेश सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए. दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे पर हमला करने और मारपीट करने का आरोप लगा रहे हैं. सभी घायलों का इलाज बलिया जिला अस्पताल में हो रहा है. सीओ सदर चंद्रकेश सिंह और थानाध्यक्ष फेफना निरीक्षक शशिमौली पांडेय अस्पताल में आकर सभी घायलों का बयान दर्ज किया. इस प्रकरण में दोनों पक्षों में से किसी भी तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गयी है. ऐसे में अभी पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है. हालांकि इस प्रकरण में अभी कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

7 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago