बलिया डेस्क. गड़वार थाना क्षेत्र के धनौती सलेम गांव में मामूली बात को लेकर बुधवार की शाम दो पक्ष आपस में भिड़ गए. देखत ही देखते दोनों पक्ष से ईंट-पत्थर चलना शुरू हो गया. जिससे एक पक्ष से एक पक्ष से पांच तथा दूसरे पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण सूचना पर सीओ सदर अरूण कुमार सिंह, गड़वार एसओ अनिल चंद्र तिवारी, एसओ सुखपुरा संतोष कुमार यादव सहित भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गयी. इस दौरान पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए चिकित्सालय भेज दिया. घटना में एक पक्ष के शमशाद (45), मु.कैफ( 17), अरबाज (18), नफीस(45) तथा दूसरे पक्ष के सुदामा (55) और पियूष(25) घायल हो गए. मारपीट में शमशाद व बब्लू यादव की बाइक भी क्षतिग्रस्त हुई है, जिसको पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, जिसे देखते ही मौके पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गयी है.
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…