जब पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए पति ने तालाब में लगाई छलांग, फिर…..

बलिया डेस्क। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के मनियारी जसांव में बुधवार की रात पत्नी से मारपीट के आरोपी ने पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए ऐसा खेल रचा की समूचे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. गांव के गणेश बिंद की पत्नी ने पुलिस को फोन कर सूचना दी कि उसके पति द्वारा उसे मारा पीटा जा रहा है. जिसके बाद पहुचीं पुलिस ने पत्नी के बयान के आधार पर गणेश को हिरासत में लेकर जाने लगी, इस दौरान गणेश पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए पुलिस के घेरे से निकलकर तालाब में छलांग लगा दी और गायब हो गया. कुछ देर तक उसके ऊपर आने का इंतजार करने वाले पुलिसकर्मियों ने जब देखा कि उसने पूरी तरह जलसमाधि ले ली तो पुलिस के हाथ पांव फूलने लगे. इस दौरान सूचना पर मौके पर कई थानों की फोर्स पहुंच गयी, वहीं एसपी, एएसपी भी मौके पर पहुंच गए. तेजी से पोखरे में चल रही युवक की खोज के हर मिनट बीतने के बाद जहां युवक के डूबने की आशंका बलवती होती जा रही थी, वहीं चर्चाओं का बाजार गर्म हो जा रहा था. इसबीच एक ग्रामीण ने आकर बताया कि गणेश समुद्र से बालू निकालने वाला शख्स है, भला पानी में वह कैसे डूब सकता है. इसके बाद पुलिस ने उसकी खोजबीन में तेजी लाई और काफी देरतक खोजबीन के बाद जलीय पौधों की आड़ में छुपे गणेश को पकड़ लिया, तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली. इसके बाद पुलिस ने गणेश को फटकार लगाते हुए दुबारा पत्नी से विवाद न करने की हिदायत देकर छोड़ दिया. घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago