प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में 30 जून तक होगी आनलाइन पढ़ाई…..

बलिया डेस्क. प्रदेश के 1.58 लाख से अधिक परिषदीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में 30 जून तक ऑनलाइन पढ़ाई होगी। 21 मई से शुरू हो रही गर्मी की छुट्टियों से एक दिन पहले सचिव बेसिक शिक्षा परिषद विजय शंकर मिश्र ने बुधवार को सभी बीएसए को पत्र जारी कर 30 जून तक ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने को कहा है। हालांकि माध्यमिक स्कूलों में कोई आदेश जारी नहीं होने के कारण गुरुवार से गर्मी की छुट्टी शुरू हो जाएगी।
सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने पत्र में लिखा है कि कोरोना के कारण घोषित लॉकडाउन में स्कूल बंद चल रहे हैं। इस दौरान पठन-पाठन में प्रतिपूर्ति के उद्देश्य से दूरदर्शन, रेडियो, दीक्षा पोर्टल एवं व्हाट्सएप कक्षाओं के लिए नवाचारी कार्यक्रम के रूप में ऑनलाइन शिक्षण व्यवस्था संचालित की गई जिसके उत्साहवर्धक परिणाम प्राप्त हुए है। लिहाजा ऑनलाइन कक्षाएं 30 जून तक यथावत संचालित की जाएं। इसके लिए स्कूलों के अध्यापकों, प्रधानाध्यापकों, एकेडमिक रिसोर्स पर्सन और स्टेट रिसोर्स ग्रुप की सहायता लें।
वहीं दूसरी ओर शिक्षा निदेशक माध्यमिक के 23 दिसंबर 2019 के आदेश एवं अवकाश तालिका के अनुसार 21 मई से सभी माध्यमिक विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश प्रारंभ हो रहा है। माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट) के प्रदेश महामंत्री लालमणि द्विवेदी का कहना है कि छुट्टी के संबंध में जब तक कोई नया निर्देश नहीं आता तब तक शिक्षा निदेशक माध्यमिक का यह 23 दिसंबर 2019 का आदेश लागू है। हालांकि इस संबंध में शिक्षा विभाग और शिक्षण संस्थाओं की ओर से शिक्षकों और विद्यार्थियों को कोई सूचना प्रसारित नहीं की गई।
जिसके कारण विद्यालयों में वर्चुअल तथा ऑनलाइन कक्षाओं के संचालन की स्थिति साफ नहीं है। लालमणि द्विवेदी ने कहा कि नियमानुसार 21 मई से जहां मूल्यांकन कार्य हो रहा है वहां के शिक्षक मूल्यांकन कार्य के दिनों के सापेक्ष अर्जित अवकाश के भी हकदार होंगे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान, तहसीलदार ने दी अहम जानकारी

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी नन्हे वैज्ञानिकों की प्रतिभा, ज्वालामुखी मॉडल ने खींचा सबका ध्यान

बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…

1 week ago

बेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…

1 week ago

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

2 weeks ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

3 weeks ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

1 month ago