बलिया डेस्क. कडाउन के चौथे चरण ने दुकानों के खुलने के रोस्टर में जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने एक बार फिर आंशिक संशोधन किया है। नए रोस्टर के मुताबिक, नाई, सैलून की दुकान पूरी तरह बंद रहेगी। इसके अलावा अन्य दुकानों के खुलने का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। रविवार को पूर्णतः साप्ताहिक बन्दी होगी और इस दिन सभी दुकानें बन्द रहेंगी। वहीं फल, सब्जी, सेवई, मुनक्का, खजूर आदि से सम्बंधित ठेलों को प्रतिदिन चलाने की अनुमति है। हालांकि इसके अलावा अन्य सामग्री का व्यापार करने वाले ठेले खोमचे केवल रविवार या साप्ताहिक बन्दी के दौरान लगाई जा सकेगी।
नपा बलिया में 9 जगहों पर लगेगी सब्जी की दुकानें
नगरपालिका परिषद बलिया में सब्जी मंडी स्थल का निर्धारण भी नए सिरे से हुआ है, जिसके अनुसार सतीश चंद कालेज मैदान, रामलीला मैदान रोड, गुदरी बाजार, कुंवर सिंह कालेज के मैदान में सब्जी के फुटकर व्यापारी व्यापार कर सकेंगे। इसके अलावा राजकीय इंटर कालेज कैम्पस, रामपुर आईटीआई मैदान, आवास विकास कालोनी का पार्क, माल गोदाम रोड, कासिम बाजार रोड (धर्मशाला से चौक) में सब्जी की दुकान लगेगी। जिलाधिकारी ने साफ कहा है कि ठेले के अलावा प्रतिदिन लगाई या निकाली जाने वाली दुकानें निर्धारित स्थलों पर ही लगाई जाएगी। इन सबके बीच सोशल डिस्टेंसिग का अनुपालन हर हाल में सुनिश्चित करना होगा।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…