जमीनी विवाद को लेकर दो भाई आपस में भिड़े, एक घायल…..

बैरिया. रेवती थाना क्षेत्र के नारायणगढ़ गांव में दो सगे भाइयों के बीच जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हो गयी. घायलों को आनन-फानन में सीएचसी रेवती पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक की स्थिति गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया, जहां से स्थिति नाजुक देखने के बाद चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए भेज दिया. उधर सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक शैलेष सिंह, एसआई सूर्यकान्त पांडेय मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गए.
नारायणगढ़ निवासी वीरेंद्र सिंह घर के सामने स्थित जमीन में भूसा रखने के लिए अपने पुत्रों के साथ पटिया तथा छप्पर रख रहे थे. इसबीच उनके सगे भाई अनिल सिंह ने यह कहते हुए उन्हें कार्य करने से मना किया कि यह जमीन मेरी है. दोनों पक्षों में तू-तू, मैं-मैं होने लगी और देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गयी. लाठी, कुल्हाड़ी, दाव आदि चलने के बीच एक पक्ष के शेषनाथ सिंह (35) पुत्र वीरेंद्र सिंह गौतम धारदार हथियार के प्रहार से गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं शेषनाथ के छोटे भाई विभूति सिंह को आंशिक चोटे आई. घायलों को आनन-फानन में सीएचसी रेवती ले जाया गया, जहां से शेषनाथ सिंह को चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया, जहां नाजुक स्थिति में चिकित्सकों ने उन्हें वाराणसी के लिए रेफर कर दिया. सूचना पर पहुंचे सीओ बैरिया अशोक कुमार ने घटना स्थल का बारीकी से जायजा लिया. घायल शेषनाथ की बहन उर्वशी सिंह ने थाने में तीन नामजद के विरुद्ध तहरीर दिया है. सीओ बैरिया ने बताया कि दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्यावाही की जाएगी.

बलिया ख़बर

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

1 day ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago