ग्रापं व वार्ड स्तर पर गठित होगी निगरानी समिति, बीडीओ व ईओ को मिली बड़ी जिम्मेदारी…..

 

बलिया: बाहरी प्रदेश या महानगरों से लौटने वाले लोग होम क्वॉरेंटाइन में है या नहीं, इस पर निगाह रखने के लिए हर ग्राम पंचायत और नगर निकाय के वार्ड में निगरानी समिति का गठन होना है। जिलाधिकारी श्री हरि प्रताप शाही ने समिति के गठन से लेकर उसको सक्रिय बनाए रखने के संबंध में जरूरी दिशा निर्देश जारी किए हैं।
दरअसल, लॉकडाउन के तीसरे चरण में बाहर से लौटने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में हर लौटने वालों के लिए जरूरी है कि वह 28 दिन के क्वारंटाइन में सख्ती से रहें। संख्या बहुत ज्यादा होने के कारण विद्यालयों या पंचायत घरों में रखना भी संभव नहीं है। इसलिए ग्राम स्तर और नगर निकाय के वार्ड स्तर पर निगरानी समिति गठित होगी, जो गांव या नगर में यह देखेगी कि कोई भी होम क्वॉरेंटाइन का उल्लंघन ना करें। उन्होंने कहा है कि अभी तक हम ग्रीन जोन में है, इस स्थिति को बनाए रखने के लिए यह जरूरी है कि हर गांव के व्यक्ति पर नजर रखी जाए और उल्लंघन की स्थिति में कार्रवाई की जाए।

बनेगी गूगल सीट, बीडीओ व ईओ को मिली बड़ी जिम्मेदारी

डीएम श्री शाही ने बताया कि इस प्रक्रिया को कारगर बनाने के लिए एक ‘गूगल सीट’ बनाई गई है, जिसका पासवर्ड बीडीओ तथा ईओ के पास ही मात्र होगा। संबंधित ब्लॉक या वार्ड का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा, ताकि समिति द्वारा किसी भी उल्लंघन की सूचना शीघ्र मिल जाए। जैसे ही निगरानी समिति द्वारा उल्लंघन की सूचना मिलेगी, बीडीओ या ईओ इसको गूगल फॉर्म पर भरेंगे। भरते ही गूगल सीट पर प्रदर्शित होने लगेगा, जिस पर पुलिस तत्परता से कार्रवाई करेगी। पुलिस विभाग के कोरोना सेल के प्रभारी निरीक्षक की यह जिम्मेदारी होगी कि दिन में दो बार गूगल सीट को खोल कर चेक करें तथा संबंधित थाना प्रभारी को कार्रवाई के लिए निर्देशित करें।

बीडीओ व ईओ आज करेंगे बैठक

उन्होंने बताया कि आज, यानि 6 मई को सभी खंड विकास अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी किसी एक गांव या नगर निकाय के वार्ड में समिति के साथ बैठक करेंगे। गांव में भ्रमण कर सभी को होम क्वारंटाइन के लिए जागरूक करेंगे। उन्होंने निर्देश दिया है कि हर दिन की कार्यवाही की फोटो ‘बलिया एडमिनिस्ट्रेशन’ के व्हाट्सएप ग्रुप पर और मीडिया के साथ में शेयर करना होगा। इसके बाद प्रतिदिन निगरानी समितियों को सक्रिय रखने की जिम्मेदारी बीडीओ व ईओ की होगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

1 day ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago