अपने ही सरकार के खिलाफ बागी हुए विधायक सुरेंद्र सिंह, जानें क्यों!

बैरिया. कोरोना संकट काल में लॉकडाउन के बीच शराब की दुकानों को खोले जाने को लेकर उप्र सरकार के बैरिया विधायक एक बार फिर बागी हो उठे हैं. भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरेंद्र सिंह ने अपने ही सरकार के आदेश के खिलाफ मुखालफत किया. विधायक ने कहा कि लॉकडाउन के बीच शराब की दुकानों को खोले जाने की अनुमति देना कहीं से भी न्यायोचित नहीं है. इससे कोरोना संक्रमण का खतरा और बढ़ गया है. इस दौरान विधायक ने शीर्ष नेतृत्व से शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए कहा कि लॉक डाउन में शराब की दुकानें पूर्णतया बंद रहनी चाहिए. कहा कि राजस्व की बात है तो अन्य अनेको स्रोत है, जिससे सरकार को अच्छा-खास राजस्व मिल सकता है, मैं विरोध नहीं कर रहा हूं, यह सरकार के शीर्ष नेतृत्व का फैसला है. लेकिन यह मेरा एक सुझाव है, वैसे प्रदेश के सीएम योगी जी है, जो भी निर्णय लेंगे, हम लोग उसका अनुपालन करेंगे. इस दौरान विधायक ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ में कसीदे पढ़े. उन्होंने कहा कि गरीब प्रांत होते हुए भी एक बहुत बड़ी आमदनी के स्रोत को इंसान को इंसान बनाने के लिए बंद कर देना नीतीश कुमार जैसे महान नेता के ही बस की बात है और मैं उनकी इस भावना का आदर करता हूं, सम्मान करता हूं. मैं चाहूंगा कि भारत में पूर्णतया शराब मुक्त हो जाए.

बलिया ख़बर

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

1 day ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago