किसी भी राशन कार्ड पर गेहूं-चावल दोनों मिलेगा निःशुल्क, पांच किलो से कम मिला तो इस नंबर पर करें शिकायत….

 

बलिया: राशन कार्ड चाहे कोई भी हो, इस बार सभी को निःशुल्क गेहूं व चावल मिलेगा। इसकी जानकारी देते हुए तहसीलदार सदर शिवसागर दूबे ने बताया कि पिछली बार अतिरिक्त खाद्यान्न के रूप में निःशुल्क चावल मिला था, जबकि पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को निर्धारित दर पर नियमित खाद्यान्न मिला था। इस बार नियमित खाद्यान्न भी फ्री मिलेगा। यानि, इस महीने अगर राशन लेने जाएं तो रुपये लेकर नहीं जाना है। तहसीलदार ने यह भी कहा है कि अगर किसी भी कार्ड धारक से किसी दुकान पर धन लिया जाता है या उसे प्रति यूनिट 5 किलोग्राम से कम राशन मिलता है तो सीधे मुझे 9454417963 पर फोन कर बताएं। मै स्वयं वहां पहुंच कर राशन दिलाऊंगा और दोषी पर कार्रवाई भी सुनिश्चित कराऊंगा। हर हाल में सरकार की मंशानुरूप हर एक व्यक्ति को राहत पहुंचाना है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 hours ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 week ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago