रसड़ा. कोतवाली क्षेत्र के मुड़ेरा गांव के साईं बस्ती में मंगलवार की देररात हुई मारपीट की घटना में एक किशोरी समेत 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां दो की स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने बलिया के लिए रेफर कर दिया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि रफीक साईं के पुत्र दारू के नशे में अपने घर के सामने किसी को गाली दे रहे थे. जिसका सामने रह रहे हवलदार साईं ने विरोध किया तो मारपीट पर उतारू हो गए. इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए, इस दौरान दोनों पक्षों से चले ईंट-पत्थर में किशोरी समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में एक पक्ष से हवलदार साईं (61), जियाउल हक (30), आजाद (26), शबाना (16) व दूसरे पक्ष से रफीक साईं (60), जहीर (22), घुरहू (24) बताए गए हैं. इस मामले में दोनों पक्षों द्वारा कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी गयी है.
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…