कोटा दूकान के मामले को लेकर आपस में भी भिड़े जिले के भाजपा नेता, एक दूसरे की खोली पोल

बलिया के मुरलीछपरा ब्लाक के ग्राम पंचायत सुकरौली में कोटे की दुकान चयन की प्रक्रिया चल रही है. चयन को बीते तीन अक्तूबर को बैठक हुई थी जिसमे वीर एकलव्य महिला स्वयं सहायता समूह के साथ साथ शिवशंकर महिला स्वयं सहायता समूह का आया था. दोनों समूहों को जब कागज़ात लेकर बैरिया ब्लाक गया तो खण्ड विकास अधिकारी के सामने ही यह आपस में भीड़ गए.

दरअसल दोनों समूह एक दूसरे पर आपत्ति कर रहे हैं. ऐसे में जब दोनों को बैरिया ब्लाक पर बुलाया गया तो दोनों अपना अपन पक्ष रख रहे थे. इस बीच एक पक्ष ने लोगों ने इसकी वीडियो बनानी शुरू कर दी. इस पर दूसरे पक्ष ने ऐतराज़ जताया और कहा कि इसमें महिलाओं की भी रिकॉर्डिंग हो रही है. उन्हें इस पर आपत्ति थी.

विज्ञापन

इसी को लेकर बात बढती चली गयी. मामला इस कदर तूल पकड़ता चला गया कि अधिकारीयों के सामने ही दोनों पक्ष आपस में भीड़ गए. खूब गाली गलौज हुई. मा’र पी’ट तक बात आ गयी. बड़ी बात यह है कि दोनों ही पक्ष भाजपा से जुड़े हुए हैं. एक पक्ष का समर्थन भाजपा मंडल अध्यक्ष मंटू बिंद कर रहे हैं तो दूसरे पक्ष का समर्थन भाजपा के एससी-एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ताड़केश्वर गोड़ कर रहे हैं. अब दोनों एक दूसरे पर फर्जी दस्तावेज़ और दबंगई करने का आरोप लगा रहे हैं.

इस मामले पर बैरिया/मुरलीछपरा ब्लाक के आईएसबी बाबू कमलेश यादव का कहना है कि दस्तावेज़ की जांच के लिए दोनों पक्षों को बुलाया गया था. लेकिन दोनों ही समूह के लोग भारी तादाद में अपने समर्थकों के साथ पहुंचे. इसके बाद वहां पर गाली गलौज और मार पीट की नौबत आ गयी. उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी पुलिस को दे दी गयी है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago