बलिया की ज्योति का राष्ट्रीय टीम में सेलेक्शन, बेहद मुश्किलों से भरा रहा है जीवन !

बलिया डेस्क : महिला फुटबाल खिलाड़ी ज्योति कन्नौजिया का सेलेक्शन अंडर-19 राष्ट्रीय महिला फुटबाल टीम में हुआ है.  बलिया  की बेल्थरारोड की रहने वाली ज्योति कन्नौजिया को ट्रेनिंग के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण (रांची) के स्पोर्ट्स हॉस्टल में  चयन किया गया है.

ये खबर सामने आने के बाद जिले भर में ख़ुशी का माहोल है. तो वहीँ जिले की बेटी की हौसलाअफजाई के लिए कम्पोजिट विद्यालय सोनाडीह में एक प्रोग्राम आयोजित किया गया. इस दौरान बिल्थरारोड के विधायक धनंजय कन्नौजिया ने उन्हें फ़ुटबाल किट और 5100 रूपये नकद देकर सम्मानित किया.

बता दें कि ज्योति इसी स्कूल की छात्रा रही हैं और अब वह एक नई पारी की शुरुआत करने जा रही हैं. इस दौरान सभी ने ज्योति के सुनहरे भविष्य की कामना की और उन्हें मुबारकबाद दिया. प्रोग्राम में खण्ड शिक्षा अधिकारी निर्भय नारायण सिंह समेत तमाम लोग शामिल रहे. ज्योति तक का यहाँ तक का सफ़र भी काफी संघर्ष भरा रहा. आर्थिक परेशानी से होते हुए उन्होंने यहाँ तक का सफ़र तय किया है.खेल के प्रति उनकी दीवानगी ने उन्हें मुश्किलों के बीच यहाँ तक पहुँचाया. सोनाडीह में ज्योति का परिवार रहता है और उनके पिता मनोज कन्नौजिया मजदूरी करते हैं. ज्योति तीन बहनों में सबसे छोटी हैं. वहीँ उनके दो भाई भी हैं. हालाँकि ज्योति का परिवार ने हमेशा समर्थन किया. ज्योति ने 2017 से फुटबाल कैरियर की शुरुआत की.

अपने विद्यालय में ही उन्होंने फ़ुटबाल खेलना सीखा, जहाँ शारीरिक शिक्षा अनुदेशक रामप्रकाश यादव और प्रेमचन्द यादव फुटबाल और कबड्डी की ट्रेनिंग देते हैं. ज्योति के साथ साथ और भी तमाम छात्राएं फ़ुटबाल की ट्रेनिंग ले रही हैं. इससे पहले ज्योति राज्यस्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में भी हिस्सा ले चुकी हैं.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago