बिल्थरारोड डेस्क : बलिया के विकास के लिए राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर भी आगे आए हैं। उन्होंने बिल्थरारोड में मधुबन रेलवे ढाला पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर मंगलवार को रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव से मुलाकात की।
दिल्ली में हुई इस मुलाकात में सांसद ने अपनी मांग को बोर्ड के चेयरमैन के समक्ष एक पत्र ज़रिए रखा। पत्र में उन्होंने बताया कि मधुबन रेलवे ढाला पर चार पहिया वाहनों के आवागमन का काफी लोड है। यहां से डबल रेल लाईन भी जानी है। यहां से लंबी दूरी कोलकोता, मुंबई, नई दिल्ली, वाराणसी, गोरखपुर व लखनऊ की ट्रेनों भी गुज़रती हैं।
ऐसे में किसी तरह का हादसा न हो इसके लिए ओवरब्रिज का निर्माण बेहद ज़रूरी है।
सांसद के मुताबिक, रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने पत्र को स्वीकार कर उनकी मांग को पूरी करने का आश्वासन दिया है। अब इस दिशा में विधिक कार्रवाई की जाएगी और जल्द ही मधुबन रेलवे ढाला पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरु होगा।
इससे पहले बीजेपी सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने भी बलियावासियों की सुविधा के लिए रेलवे बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) से मुलाकात कर अपनी कई मांगों को रखा था। उनकी प्रमुख मांग थी कि बलिया के लिए नई ट्रेन चलाया जाए, किसानों के लिए वाया बलिया दिल्ली से कोलकाता तक ट्रेन चलाई जाए और लॉकडाउन के कारण बंद की गई सारनाथ एक्सप्रेस को फिर से शुरु किया जाए।
इसके अलावा उन्होंने बलिया से सप्ताह में 3 दिन चलने वाली नई ट्रेन को 6 दिन चलाए जाने और उनके लोकसभा क्षेत्र के किसी भी स्टेशन को हाल्ट में न बदले जाने की मांग भी रखी थी। उनकी इन तमाम मांगों को बोर्ड ने स्वीकार भी किया है।
बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…